छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में संविदा भर्ती शुरू, 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें आवेदन की तारीख

छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में संविदा भर्ती शुरू, 16 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें आवेदन की तारीख

Medical College: कवर्धा जिले में प्रस्तावित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम के संचालन को लेकर तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने कॉलेज में आवश्यक स्टाफ की पूर्ति के लिए संविदा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत विभिन्न तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा संचालित पांच नवीन चिकित्सा महाविद्यालय दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ और कुनकुरी जशपुर में रिक्त पदों को भरने के लिए एक साथ भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसी क्रम में कबीरधाम मेडिकल कॉलेज में भी आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए हैं ताकि संस्थान को शीघ्र ही पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जा सके।

कुल 16 पदों पर संविदा नियुक्ति

कबीरधाम स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कुल 16 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी। इनमें मेडिको सोशल वर्कर के 3 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड.3 का 1 पद, तकनीशियन के 10 पद, सहायक ग्रेड.3 का 1 पद और डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट का 1 पद शामिल है।

इन पदों के माध्यम से कॉलेज के प्रशासनिक, तकनीकी और शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की जा रही है। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, पदों का श्रेणीवार विवरण, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा तथा अन्य नियम एवं शर्तों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं नोडल चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

13 मई तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

मिलेगा बढ़ावा

मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की नियुक्ति शुरू होना इस बात का संकेत है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने वाली है। कॉलेज के शुरू होने से न केवल बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह भर्ती प्रक्रिया कबीरधाम जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है जो आने वाले समय में स्वास्थ्य और रोजगार दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *