रसोई गैस के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन:बेगूसराय में कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट पर जलाया पीएम का पुतला, वोट-चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे

रसोई गैस के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन:बेगूसराय में कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट पर जलाया पीएम का पुतला, वोट-चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे

गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया। साथ ही इन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए हैं। जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला परिषद मार्केट के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी खाली गैस सिलेंडर और सरकार विरोधी तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के उत्तरी द्वार स्थित कैंटीन चौक पहुंचे। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जिले में गैस की भारी किल्लत है। लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी हो रही है। आम जनता के साथ धोखा कर रही है सरकार प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही है। दूसरी तरफ भारत में गैस और ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम इप्सटीन फाइल में दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, नौजवानों और मजदूरों के हितों से समझौता कर रहे हैं। गरीब जनता, रिक्शा चालक एवं छोटे दुकानदार भोजन पकाने के लिए मोहताज हैं। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मक्का, गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन सरकार ने अब तक मुआवजे की कोई घोषणा नहीं की है। जब तक गैस की किल्लत दूर नहीं होती और किसानों को फसल बर्बादी का उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक ले जाएगी और सड़क से सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रजनीकांत पाठक, ब्रजेश कुमार प्रिंस, संजय सिंह एवं रंजीत कुमार मुखिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। इन लोगों ने सरकार विरोधी नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। सभी ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत सोची-समझी साजिश है। गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है। गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय में सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया। साथ ही इन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए हैं। जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला परिषद मार्केट के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी खाली गैस सिलेंडर और सरकार विरोधी तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के उत्तरी द्वार स्थित कैंटीन चौक पहुंचे। जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने स्थानीय प्रशासन और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि जिले में गैस की भारी किल्लत है। लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी हो रही है। आम जनता के साथ धोखा कर रही है सरकार प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीबदास ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही है। दूसरी तरफ भारत में गैस और ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम इप्सटीन फाइल में दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मित्रों अडानी और अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, नौजवानों और मजदूरों के हितों से समझौता कर रहे हैं। गरीब जनता, रिक्शा चालक एवं छोटे दुकानदार भोजन पकाने के लिए मोहताज हैं। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की मक्का, गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। लेकिन सरकार ने अब तक मुआवजे की कोई घोषणा नहीं की है। जब तक गैस की किल्लत दूर नहीं होती और किसानों को फसल बर्बादी का उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक ले जाएगी और सड़क से सदन तक सरकार को घेरने का काम करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रजनीकांत पाठक, ब्रजेश कुमार प्रिंस, संजय सिंह एवं रंजीत कुमार मुखिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। इन लोगों ने सरकार विरोधी नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। सभी ने कहा कि रसोई गैस की किल्लत सोची-समझी साजिश है। गैस सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी हो रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *