गयाजी के नौनगर गांव में डायन का आरोप लगाकर दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविवार को दूसरी महिला ने दम तोड़ दिया। पिछले 4 दिनों से पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां देर शाम गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। सोमवार की रात गांव में कुछ लोगों ने अंधविश्वास के कारण मनोरमा देवी और बुल्की देवी को डायन बताकर बेरहमी से मारपीट की थी। गांव के अन्य लोग तमाशबीन बने रहे। आलम यह था कि उन्हें छुड़ाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पिटाई इतनी खौफनाक थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बुल्की देवी(65) ने पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि पिछले पांच दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही मुनरवा देवी की भी रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल परिजन मुकेश मांझी के बयान पर फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को सभी 13 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल है। इधर, घटना के बाद नौनगर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गयाजी के नौनगर गांव में डायन का आरोप लगाकर दो महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रविवार को दूसरी महिला ने दम तोड़ दिया। पिछले 4 दिनों से पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां देर शाम गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की है। सोमवार की रात गांव में कुछ लोगों ने अंधविश्वास के कारण मनोरमा देवी और बुल्की देवी को डायन बताकर बेरहमी से मारपीट की थी। गांव के अन्य लोग तमाशबीन बने रहे। आलम यह था कि उन्हें छुड़ाने के लिए कोई आगे नहीं आया। पिटाई इतनी खौफनाक थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बुल्की देवी(65) ने पहले ही दम तोड़ दिया था, जबकि पिछले पांच दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रही मुनरवा देवी की भी रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल परिजन मुकेश मांझी के बयान पर फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को सभी 13 आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। आरोपियों में 4 नाबालिग भी शामिल है। इधर, घटना के बाद नौनगर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


