भागलपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। शराब लाने से मना करने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारा। मृतक की पहचान सोनू कुमार(40) के तौर पर हुई है। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मारपीट का आरोप जितेंद्र कुमार समेत छह लोगों पर है। घटना बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले की है। पत्नी फूलो देवी ने बताया पति को परिवार के लोगों ने ही शराब लाने के लिए कहा था। मना करने पर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया। जहां रविवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग वहीं, साला बाल्मीकि महतो ने बताया कि परिवार के लोगों ने ही मारा है। शनिवार देर रात मारपीट की गई है। उनकी हालत बेहद गंभीर थे। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। राजमिस्त्री का काम करते थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भागलपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। शराब लाने से मना करने पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारा। मृतक की पहचान सोनू कुमार(40) के तौर पर हुई है। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मारपीट का आरोप जितेंद्र कुमार समेत छह लोगों पर है। घटना बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले की है। पत्नी फूलो देवी ने बताया पति को परिवार के लोगों ने ही शराब लाने के लिए कहा था। मना करने पर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज में एडमिट कराया। जहां रविवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग वहीं, साला बाल्मीकि महतो ने बताया कि परिवार के लोगों ने ही मारा है। शनिवार देर रात मारपीट की गई है। उनकी हालत बेहद गंभीर थे। काफी कोशिश के बाद भी जान नहीं बची। राजमिस्त्री का काम करते थे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


