भोजपुर में सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत:हाथ-पैर धोने के दौरान गहरे पानी में चले गए, बेटी से मिलने ससुराल जा रहे थे

भोजपुर में सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत:हाथ-पैर धोने के दौरान गहरे पानी में चले गए, बेटी से मिलने ससुराल जा रहे थे

भोजपुर में सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। दूसरे दिन मृतक की पहचान हुई है। विजेंद्र साह(65) परासी के बभनबिगहा गांव के रहने वाले थे। घटना चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव के पास की है। मृतक के भतीजे संतोष कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को पटना के महेंद्रनगर अपने ससुराल गए थे। वहां से उसी दिन जलपुरा गांव अपनी बेटी जसवांती देवी के ससुराल चले गए। देर शाम जसवांती को फोन कर पूछा कि वहां पहुंचे कि नहीं। उन्होंने बताया कि अभी तक को नहीं पहुंचे हैं। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सोन नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। तब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर उनकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। हाथ-पैर धोने के दौरान पानी में डूबने की आशंका। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी शीला देवी, तीन पुत्री ममता देवी, शांति देवी, जसवांती देवी और दो पुत्र नागेंद्र साह, शैलेंद्र साह है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। दूसरे दिन मृतक की पहचान हुई है। विजेंद्र साह(65) परासी के बभनबिगहा गांव के रहने वाले थे। घटना चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव के पास की है। मृतक के भतीजे संतोष कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल को पटना के महेंद्रनगर अपने ससुराल गए थे। वहां से उसी दिन जलपुरा गांव अपनी बेटी जसवांती देवी के ससुराल चले गए। देर शाम जसवांती को फोन कर पूछा कि वहां पहुंचे कि नहीं। उन्होंने बताया कि अभी तक को नहीं पहुंचे हैं। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सोन नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। तब परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर उनकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। हाथ-पैर धोने के दौरान पानी में डूबने की आशंका। घर में मचा कोहराम परिवार में पत्नी शीला देवी, तीन पुत्री ममता देवी, शांति देवी, जसवांती देवी और दो पुत्र नागेंद्र साह, शैलेंद्र साह है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *