भोजपुर में दंपति समेत पांच लोगों की पिटाई:पाटीदार से 5 डिसमिल जमीन का चल रहा था विवाद, लाठी-डंडे से मारकर सिर फोड़ा

भोजपुर में दंपति समेत पांच लोगों की पिटाई:पाटीदार से 5 डिसमिल जमीन का चल रहा था विवाद, लाठी-डंडे से मारकर सिर फोड़ा

भोजपुर के कारीसाथ गांव में जमीन और कमरे के विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पिता, मां और बेटों को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में पुनी लाल यादव, उनकी पत्नी झुन्नी देवी, पुत्र अनुग्रह यादव, जयप्रकाश यादव और अनुपम यादव शामिल है। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र की है। जान से मारने की धमकी मिली थी पुनी लाल के पुत्र विकास यादव ने बताया कि पिछले करीब चार महीने से पाटीदारों के बीच एक कमरे और पांच डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विरोधी पक्ष लगातार जमीन खाली करने और कब्जा छोड़ने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। रविवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पाटीदारों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। जो सामने आया, उसे बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटा गया। मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन लगातार हमला करते रहे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है। भोजपुर के कारीसाथ गांव में जमीन और कमरे के विवाद को लेकर पाटीदारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पिता, मां और बेटों को लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायलों में पुनी लाल यादव, उनकी पत्नी झुन्नी देवी, पुत्र अनुग्रह यादव, जयप्रकाश यादव और अनुपम यादव शामिल है। पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र की है। जान से मारने की धमकी मिली थी पुनी लाल के पुत्र विकास यादव ने बताया कि पिछले करीब चार महीने से पाटीदारों के बीच एक कमरे और पांच डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विरोधी पक्ष लगातार जमीन खाली करने और कब्जा छोड़ने का दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। रविवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पाटीदारों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। जो सामने आया, उसे बेरहमी से लाठी-डंडे से पीटा गया। मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन लगातार हमला करते रहे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसकी शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *