भोजपुर में 450.91 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर:पूछताछ में अंतरजिला रैकेट का खुलासा, एनडीपीएस एक्ट समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज

भोजपुर में 450.91 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर:पूछताछ में अंतरजिला रैकेट का खुलासा, एनडीपीएस एक्ट समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज

भोजपुर में कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास 450 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन तस्करों से पूछताछ में अंतरजिला मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने संगठित गिरोह से जुड़े 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इस संबंध में दरोगा योगेंद्र प्रसाद के बयान पर कोईलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस अब बिहार के दूसरे जिलों में फैले इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
तस्करों के पास से कार, मोबाइल जब्त पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अरवल जिले के मलहीपट्टी निवासी आविद आलम, सिपहा वार्ड संख्या-8 निवासी बिट्टू कुमार उर्फ सूरज और औरंगाबाद गोह के रहने वाले चंदन कुमार उर्फ आशिक को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 450.91 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल और एक कार जब्त की गई है। बरामद कार का इस्तेमाल मादक पदार्थ की ढुलाई में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार कार अरवल जिले के शाही मोहल्ला निवासी मो. मोहिउद्दीन के नाम पर है। प्राथमिकी में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गांव के सोनू साह और रंजन जायसवाल, नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी टोला अनाईठ निवासी राजू चौधरी, अरवल जिले के महटोली निवासी सोनू सहनी, जनकपुर थाना क्षेत्र के अरवल गांव निवासी मुन्ना यादव और जलपुरा के चुन्नू यादव को भी आरोपी बनाया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर बिट्टू कुमार उर्फ सूरज ने पुलिस को बताया कि बरामद हेरोइन सोनू कुमार साह और रंजन जायसवाल से खरीदी गई थी। इसके अलावा पहले भी नवादा के राजू चौधरी से मादक पदार्थ की खरीदारी की जा चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अरवल जिले के कई इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करता था। सोनू सहनी, मुन्ना यादव और चुन्नू यादव को मादक पदार्थ पहुंचाने की बात स्वीकार की है। पटना एसटीएफ के अनुसार बिट्टू कुमार उर्फ सूरज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 10 मामले पहले से दर्ज है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। भोजपुर में कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास 450 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन तस्करों से पूछताछ में अंतरजिला मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने संगठित गिरोह से जुड़े 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इस संबंध में दरोगा योगेंद्र प्रसाद के बयान पर कोईलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस अब बिहार के दूसरे जिलों में फैले इस नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।
तस्करों के पास से कार, मोबाइल जब्त पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अरवल जिले के मलहीपट्टी निवासी आविद आलम, सिपहा वार्ड संख्या-8 निवासी बिट्टू कुमार उर्फ सूरज और औरंगाबाद गोह के रहने वाले चंदन कुमार उर्फ आशिक को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से करीब 450.91 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल और एक कार जब्त की गई है। बरामद कार का इस्तेमाल मादक पदार्थ की ढुलाई में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार कार अरवल जिले के शाही मोहल्ला निवासी मो. मोहिउद्दीन के नाम पर है। प्राथमिकी में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गांव के सोनू साह और रंजन जायसवाल, नवादा थाना क्षेत्र के पूर्वी टोला अनाईठ निवासी राजू चौधरी, अरवल जिले के महटोली निवासी सोनू सहनी, जनकपुर थाना क्षेत्र के अरवल गांव निवासी मुन्ना यादव और जलपुरा के चुन्नू यादव को भी आरोपी बनाया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर बिट्टू कुमार उर्फ सूरज ने पुलिस को बताया कि बरामद हेरोइन सोनू कुमार साह और रंजन जायसवाल से खरीदी गई थी। इसके अलावा पहले भी नवादा के राजू चौधरी से मादक पदार्थ की खरीदारी की जा चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पूछताछ में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अरवल जिले के कई इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करता था। सोनू सहनी, मुन्ना यादव और चुन्नू यादव को मादक पदार्थ पहुंचाने की बात स्वीकार की है। पटना एसटीएफ के अनुसार बिट्टू कुमार उर्फ सूरज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 10 मामले पहले से दर्ज है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *