कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पुष्कर (अजमेर) आएंगे। वे पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी सुबह 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेंगे। सीधे पुष्कर के पास तिलोरा में रिसॉर्ट में चल रहे प्रशिक्षण शिविर पहुंचेंगे। शिविर के एक सत्र में राहुल राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। राहुल शिविर में 10 दिन चले कार्यक्रम की महत्ता की जानकारी देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने बताया- चिंतन शिविर में कुछ जिला अध्यक्षों के परिवार भी पहुंचे हैं। राहुल गांधी राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्ष के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में सभी जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। … राहुल गांधी के दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पुष्कर आएंगे:पार्टी के चिंतन शिविर में होंगे शामिल, 65 जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे


