सहरसा में 19 मई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’:पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी लोगों की शिकायतें, DM-SP समेत वरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

सहरसा में 19 मई को लगेगा ‘सहयोग शिविर’:पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी लोगों की शिकायतें, DM-SP समेत वरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

सहरसा जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 मई 2026 को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिलेभर में लगाया जाएगा। इस आयोजन की समीक्षा के लिए विकास भवन में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शिविर के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित होंगे
जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के अनुसार, अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित होंगे। मई माह का यह विशेष शिविर 19 मई को सुबह 10 बजे से संबंधित पंचायत सरकार भवन या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा। जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर समेत जिले के वरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर शिकायतें सुनेंगे और तत्काल कार्रवाई करेंगे। परिवाद पत्र लेकर उनका पंजीकरण कर रहे
शिविर के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 2 मई से ही शुरू हो गई है। नामित कर्मी पंचायत स्तर पर लोगों से परिवाद पत्र लेकर उनका पंजीकरण कर रहे हैं। प्रखंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार कराएं, ताकि शिविर के दिन शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की अद्यतन स्थिति बताई जा सके। सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने और आवेदकों को लिखित सूचना देने का निर्देश दिया गया है। राजस्व विभाग से संबंधित लंबित और निष्पादित मामलों की सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी मौजूद रहेंगे
कहरा प्रखंड के बलहापट्टी पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी दीपेश कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी मौजूद रहेंगे। जिले के अन्य प्रखंडों में भी पंचायत सरकार भवनों और सामुदायिक भवनों में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। सहरसा जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 19 मई 2026 को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिलेभर में लगाया जाएगा। इस आयोजन की समीक्षा के लिए विकास भवन में जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में शिविर के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित होंगे
जिला प्रशासन के संयुक्त आदेश के अनुसार, अब प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित होंगे। मई माह का यह विशेष शिविर 19 मई को सुबह 10 बजे से संबंधित पंचायत सरकार भवन या नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा। जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर समेत जिले के वरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर शिकायतें सुनेंगे और तत्काल कार्रवाई करेंगे। परिवाद पत्र लेकर उनका पंजीकरण कर रहे
शिविर के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 2 मई से ही शुरू हो गई है। नामित कर्मी पंचायत स्तर पर लोगों से परिवाद पत्र लेकर उनका पंजीकरण कर रहे हैं। प्रखंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर कार्रवाई रिपोर्ट तैयार कराएं, ताकि शिविर के दिन शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों की अद्यतन स्थिति बताई जा सके। सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन करने और आवेदकों को लिखित सूचना देने का निर्देश दिया गया है। राजस्व विभाग से संबंधित लंबित और निष्पादित मामलों की सूची भी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी मौजूद रहेंगे
कहरा प्रखंड के बलहापट्टी पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी दीपेश कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक हिमांशु भी मौजूद रहेंगे। जिले के अन्य प्रखंडों में भी पंचायत सरकार भवनों और सामुदायिक भवनों में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *