जयपुर में सीएनजी हुई महंगी:टोरेंट कंपनी ने 1.59 रुपए प्रतिकिलोग्राम कीमतें बढ़ाई; आज रात 12 बजे से लागू होगी बढ़ी हुई कीमतें

जयपुर में सीएनजी हुई महंगी:टोरेंट कंपनी ने 1.59 रुपए प्रतिकिलोग्राम कीमतें बढ़ाई; आज रात 12 बजे से लागू होगी बढ़ी हुई कीमतें

देशभर में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी की कीमतों में रही लगातार बढ़ोतरी के बाद अब ईधन आपूर्ति कंपनियों ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी। जयपुर में सीएनजी आपूर्ति करने वाली कंपनी टोरेंट गैस लि. ने सीएनजी की कीमतों में 1.59 रुपए प्रतिकिलो की बढ़ोतरी की है। ये दरें आज रात 12 बजे से लागू होगी। वर्तमान में जयपुर में सीएनजी 94.41 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर मिलती है, लेकिन आज रात से ये 96 रुपए किलोग्राम की दर से मिलेगी। इससे पहले भी कंपनी दो बार सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था। अप्रैल को कंपनी ने एक बार 2.50 रुपए और दूसरी बार 50 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली से 13 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी जयपुर में सीएनजी की कीमतें देश की राजधानी दिल्ली से 13 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी है। दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज ही कीमतों में 2 रुपए का इजाफा किया था, जिसके बाद आज दिल्ली में सीएनजी की रेट 83.09 प्रति किलो हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *