9वीं से 12वीं की कक्षाएं आज से लगेंगी, 8वीं तक की रहेगी छुट्टी

गर्मी के चलते शहर सहित पूरे उज्जैन जिले में 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। अब 27 अप्रैल यानी सोमवार से केवल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगेंगी। इनका भी समय निश्चित किया गया है। शासकीय सहित निजी स्कूलों में भी 30 अप्रैल तक ही कक्षाओं का संचालन होना है। इसके बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इधर ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन के आदेश पर जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 27 से 30 अप्रैल तक नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। 12 बजे तक ही लग सकेगी क्लास 9वीं से 12वीं कक्षाएं संचालित होंगी, लेकिन इनका संचालन भी सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक ही किया जा सकेगा। ​शनिवार देर रात जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया था। रविवार को स्कूलों ने वाट्सएप ग्रुप पर नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टी की जानकारी दी गई। एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *