भीषण गर्मी का असर:सीजन में पहली बार रात में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री पहुंचा

भीषण गर्मी का असर:सीजन में पहली बार रात में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री पहुंचा

शहर में भीषण गर्मी और तपिश का दौर बना हुआ है। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्मी तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शनिवार-रविवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पार हो गया।
शनिवार-रविवार को सीजन में पहली बार तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। रात में गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटों के भीतर रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर रविवार को दिन में तेज धूप से गर्मी का असर बना रहा। हालांकि दोपहर से शहर में हल्के बादल छाना शुरू हो गए। बावजूद तापमान में केवल आधा डिग्री की गिरावट आई। रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी गर्म हवा के साथ लू भरी लपट चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल ने सोमवार को पूरे उज्जैन जिले में हीट वेव (गर्म हवा) के साथ लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *