दावा- फरहान से रणवीर ने की थी सुलह की कोशिश:डॉन 3 विवाद में ₹10 करोड़ और ₹25 करोड़ फीस में छूट ऑफर की थी

दावा- फरहान से रणवीर ने की थी सुलह की कोशिश:डॉन 3 विवाद में ₹10 करोड़ और ₹25 करोड़ फीस में छूट ऑफर की थी

फिल्म डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद के बीच यह दावा किया गया कि मार्च 2026 में हुई एक मीटिंग में रणवीर की टीम ने एक्सेल को ₹10 करोड़ और भविष्य की फिल्मों के लिए ₹25 करोड़ की फीस में छूट का ऑफर दिया था, लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने इसे मना कर दिया। गौरतलब है कि सोमवार को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी किया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च के पहले हफ्ते में एक बड़ी मीटिंग हुई थी, जिसमें आमिर खान, साजिद नाडियाडवाला, करण जौहर, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी समेत कई जाने-माने लोग शामिल हुए थे। इसी मीटिंग में रणवीर सिंह की टीम ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के सामने समझौते का प्रस्ताव रखा। सूत्र के मुताबिक, रणवीर की टीम ने एक्सेल को तुरंत ₹10 करोड़ का ऑफर दिया। यह भी कहा गया कि अगर दोनों भविष्य में फिर से किसी फिल्म में साथ काम करते हैं, तो रणवीर अपनी फीस पर ₹25 करोड़ का डिस्काउंट देंगे। दावा- फरहान और रितेश ने ऑफर ठुकरा दिया रणवीर की टीम का इरादा एक्सेल को उनके नुकसान की भरपाई करना और अपने रिश्ते बनाए रखना था। हालांकि, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी इस प्रपोजल से खुश नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका मानना था कि भविष्य में रणवीर के साथ काम करने का उनका कोई प्लान नहीं है, इसलिए फीस में छूट का ऑफर उनके लिए काम का नहीं था। सूत्र के मुताबिक, फरहान और रितेश पिछले दो सालों में हुई देरी और विवाद से काफी नाराज थे। उनका कहना था कि इससे उन्हें फाइनेंशियल और प्रोफेशनल दोनों तरह का नुकसान हुआ है। इसलिए वे सिर्फ तुरंत नकद मुआवजा चाहते थे। प्री-प्रोडक्शन में भारी खर्च होने का दावा यह भी कहा गया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही काफी पैसा खर्च कर दिया था। कंपनी ने फिल्म की तैयारी, शेड्यूलिंग और उससे जुड़े दूसरे कामों में हुए खर्च को देखते हुए मुआवजे की मांग रखी थी। दूसरी तरफ रणवीर और उनकी टीम की सोच अलग थी। रणवीर इस बात से नाराज थे कि उनके करियर के कमजोर दौर में एक्सेल दूसरे कलाकारों को फिल्म के लिए सोच रहा था। इंडस्ट्री में चर्चा थी कि फिल्म को लेकर ऋतिक रोशन से भी बात की गई थी, जो रणवीर की टीम को पसंद नहीं आया। रणवीर के करीबी सूत्र का कहना है कि एक्टर को लगा कि अगर एक्सेल उस समय उनका पूरा सपोर्ट नहीं कर रहा था, तो भरोसा पहले ही टूट चुका था। रणवीर स्क्रिप्ट को लेकर भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। उनका मानना था कि फिल्म धुरंधर के बाद सही दिशा में नहीं जा रही थी। उन्हें लगा कि फरहान अख्तर का पूरा फोकस इस प्रोजेक्ट पर नहीं था। हालांकि, रणवीर की टीम का कहना था कि एक्टर एक्सेल को नुकसान में छोड़ना नहीं चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने 10 करोड़ रुपए और भविष्य की फिल्म में 25 करोड़ रुपए की छूट वाला ऑफर दिया था, लेकिन एक्सेल भविष्य में साथ काम करने के बजाय सीधे कैश मुआवजा चाहता था। रणवीर सिंह से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री:चंकी बोले- मुझे भी बैन किया, मैंने ये झेला, मनोज बाजपेयी बोले-उम्मीद है हल निकले, अशोक पंडित ने सफाई दी फरहान अख्तर की डॉन 3 अचानक छोड़ देने से FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एप्लॉय्ज) ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है। इस घोषणा के बाद इंडस्ट्री के कई लोग उनके सपोर्ट में उतरे हैं। चंकी पांडे ने बताया है कि एक समय वो भी इस बैन का शिकार हो चुके हैं। माफी मांगने के बाद उन पर लगा बैन हटाया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *