Bombay HC To Stall Gippy Grewal Carry On Jatta: पंजाबी सिनेमा जगत की सबसे चहेती कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ (Carry On Jatta 4) अपनी रिलीज से सिर्फ कुछ हफ्ते पहले एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर फिल्म की 26 जून 2026 की रिलीज रोकने की मांग की है।
ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में जस्टिस अभय आहूजा के सामने आया
लाइव लॉ के अनुसार, ये मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज, पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल और पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के प्रोडक्शन बैनर हम्बल मोशन पिक्चर्स के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते को लेकर उपजे मतभेद से जुड़ा है।
बता दें, ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में जस्टिस अभय आहूजा के सामने आया। इसके बाद रिलायंस की ओर से सीनियर वकील ने कहा कि उन्हें डर है कि विवाद सुलझने से पहले फिल्म से जुड़े थर्ड-पार्टी राइट्स बनाए जा सकते हैं। कोर्ट ने रिलायंस को अपनी फाइलिंग में जरूरी सुधार करने की अनुमती भी दी और आगे की राहत के लिए वेकेशन कोर्ट जाने को कहा।
100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की
समीप कॉग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों, सरगुन मेहता, गुरप्रीत घुग्गी, जसविंदर भल्ला और करमजीत अनमोल जैसे जाने-माने चेहरे हैं। बता दें, 2023 में ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करके पंजाबी सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा था। इस चौथे भाग से भी फैंस की बड़ी उम्मीदें थीं।
बता दें, फिल्म के मेकर्स और रिलायंस दोनों में से किसी ने भी अभी तक कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। दरअसल, ये कानूनी पेच 26 जून की रिलीज पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा रहा है और फैंस बस यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये मामला जल्द सुलझे।



OUT NOW