सिविल अस्पताल ने एक वर्ष में 24000 मरीजों को मुफ्त में दिए इंसुलिन इंजेक्शन

सिविल अस्पताल ने एक वर्ष में 24000 मरीजों को मुफ्त में दिए इंसुलिन इंजेक्शन

Ahmedabad_ राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मानवीय पहल के तहत अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पिछले एक वर्ष में 24,000 से अधिक डायबिटीज़ मरीजों को इंसुलिन इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध कराए। यह कदम उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हुआ है, जिनके लिए महंगी इंसुलिन एक आर्थिक बोझ थी।सरकार ने टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए एक विशेष योजना लागू की है। इस योजना के तहत न केवल इंसुलिन, बल्कि ग्लूकोमीटर और कीटोन जांच किट जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नि:शुल्क दी जा रही हैं। वर्ष 2025 में 1,881 बच्चों को इसका लाभ मिला, जबकि 2026 के शुरुआती तीन महीनों में ही 681 बच्चे इस योजना से लाभान्वित हुए।

गरीब मरीजों के लिए राहत

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि इंसुलिन डायबिटीज़ प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत गरीब परिवारों के लिए बड़ा बोझ है। अब ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल तक जांच की व्यवस्था मजबूत की है। इससे रोग का जल्दी निदान हो सकेगा और समय पर इलाज मिलने से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *