कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव के पुत्र रोहन कुमार यादव के रूप में हुई है। बीडीसी रविन्द्र कुमार चिंटू ने बताया कि रोहन अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए वे सभी पानी में थे, तभी रोहन गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। हालांकि, जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की परिजन तुरंत रोहन को रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि किशोर की मौत तालाब में डूबने से हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव के पुत्र रोहन कुमार यादव के रूप में हुई है। बीडीसी रविन्द्र कुमार चिंटू ने बताया कि रोहन अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए वे सभी पानी में थे, तभी रोहन गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। हालांकि, जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की परिजन तुरंत रोहन को रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने पुष्टि की कि किशोर की मौत तालाब में डूबने से हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


