Chhattisgarh Monsoon Update: 10 जून को बस्तर संभाग में होगी मानसूनी बारिश, अगले 5 दिन आंधी-बारिश के संकेत

Chhattisgarh Monsoon Update: 10 जून को बस्तर संभाग में होगी मानसूनी बारिश, अगले 5 दिन आंधी-बारिश के संकेत

रायपुर@पीलूराम साहू। Chhattisgarh Monsoon Update: राजधानी में जून पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा गर्म है। पिछले साल जून में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री गया था। इस बार 4 जून को पारा 42 डिग्री तक चढ़ चुका है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। रविवार को पारा 42 डिग्री रह सकता है। दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि 29 मई से राहत मिलने वाली मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई है। न अंधड़ चल रहा है और न बारिश हुई।

10 या 11 जून को बस्तर संभाग में मानसूनी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में प्रदेश में मानसून पहुंचने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगर ऐसा हुआ तो 10 या 11 जून को बस्तर संभाग में मानसूनी बारिश हो सकती है। बस्तर में मानसून पहुंचने की निर्धारित तारीख 10 जून ही है। यानी मानसून समय पर प्रदेश में दस्तक देगा। जबकि केरलम में मौसम विभाग के बताए अनुसार 3 दिन बाद 4 जून को दस्तक दिया था। अगले पांच दिन में बादलों की गर्जना से कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

राजधानी रायपुर में भी रविवार को मौसम बदलने के संकेत हैं। शहर में बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से जारी पूर्वानुमानों के बावजूद बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी से राहत का इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश हुई

पिछले 24 घंटे में चंद्रपुर में 2, देवभोग, बस्तर व नवागढ़ में एक-एक सेमी पानी गिरा है। जगदलपुर में 5 मिमी बारिश हुई है। पेंड्रारोड में बूंदबांदी हुई है। बादल-बारिश के कारण प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य या इससे कम है। रात का तापमान भी कहीं सामान्य से ज्यादा व कम है। हालांकि उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तब तक लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बौछारें या तेज बारिश भी राहत नहीं देनी वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *