गयाजी में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल:पूर्व पार्षद पर पिटाई का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

गयाजी में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल:पूर्व पार्षद पर पिटाई का आरोप, दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत

गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरगंज इलाके में मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में नगर निगम वार्ड संख्या-38 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम पर पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि यह विवाद 8 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आलिंगंज निवासी पीड़ित पक्ष ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि वे बकाया रुपये की मांग को लेकर नादरगंज पहुंचे थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। दोनों पक्ष ने थाने में दिया आवेदन वहीं, आरोपों के घेरे में आए पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम ने भी अपना पक्ष रखते हुए सिविल लाइन थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को घटना से संबंधित अपनी जानकारी और पक्ष से अवगत कराया है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस हालांकि, पुलिस की ओर से वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिखाई गई परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और किस पक्ष की भूमिका क्या रही। सिविल लाइन थाना के एक विश्वसनीय पुलिस पदाधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर रविवार को बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरगंज इलाके में मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में नगर निगम वार्ड संख्या-38 के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम पर पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि यह विवाद 8 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आलिंगंज निवासी पीड़ित पक्ष ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि वे बकाया रुपये की मांग को लेकर नादरगंज पहुंचे थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई और अभद्र व्यवहार किया गया। दोनों पक्ष ने थाने में दिया आवेदन वहीं, आरोपों के घेरे में आए पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद हलीम ने भी अपना पक्ष रखते हुए सिविल लाइन थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को घटना से संबंधित अपनी जानकारी और पक्ष से अवगत कराया है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सीसीटीवी की जांच कर रही पुलिस हालांकि, पुलिस की ओर से वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिखाई गई परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की भी बारीकी से जांच की जा रही है ताकि घटना की वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई और किस पक्ष की भूमिका क्या रही। सिविल लाइन थाना के एक विश्वसनीय पुलिस पदाधिकारी ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर रविवार को बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *