उत्तर प्रदेश में बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बिहार में भी नया गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है। यह बक्सर से शुरू होकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगा। बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 260 km होगी। यह चार लेन का होगा। बक्सर से प्रयागराज की दूरी NH 19 से जाने पर 221 km है। यहां से आप UP वाले गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर मेरठ जा सकते हैं। फिर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे। आपको पटना से दिल्ली जाने के लिए चार लेन और छह लेन की सड़कें मिलेंगी। 120 km/h की रफ्तार से कार चला सकेंगे। सड़क इतनी सपाट होगी कि इस गति पर भी आपके ग्लास से पानी नहीं छलकेगा। मंडे स्पेशल में पढ़िए, बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे की क्या खास बातें हैं? यहां आपको किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी? सबसे पहले जानिए, बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे का रूट गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 260 km से अधिक होगी। अभी 250 km लंबे हिस्से पर काम शुरू हो गया है या होने वाला है। एक्सप्रेसवे बक्सर से शुरू होकर गंगा के किनारे-किनारे सुल्तानगंज तक जाएगा। पथ निर्माण विभाग की मानें तो इस एक्सप्रेसवे पर 120 km/h की रफ्तार से गाड़ी दौड़ेगी। रास्ते में कई पिकनिक स्पॉट मिलेंगे। लोग सफर के दौरान गंगा नदी के पानी के साथ सेल्फी ले सकेंगे। गंगा एक्सप्रेस का एलाइनमेंट क्या है? एक्सप्रेसवे के 5 हिस्सों पर काम शुरू है या होने को है। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक कुछ पर काम तेजी से चल रहा है तो कुछ का काम शुरू होने वाला है। ये हिस्से हैं… 1. बक्सर से आरा-मनेर होते हुए कोईलवर- गंगा किनारे नई सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 90 किमी होगी। 2. कोईलवर -दिघा- 35.65 km लंबे इस हिस्से को 4 लेन का बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने में 6495 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 3. दीदारगंज -फतुहा-अथमलगोला- वर्तमान में यह SH 106 है। पहले SH 30 के नाम से जाना जाता था। लंबाई 41.27 किलोमीटर है। इसे तीन साल में पूरा करना है। लागत 1053 करोड़ रुपए है। इस स्टेट हाईवे को चार लेन का बनाया जा रहा है। 4- मुंगेर के सफियाबाद से घोरघट तक- इसके लिए वर्क अलॉटमेंट हो गया है। कुल लंबाई लगभग 43 km है। निर्माण पर 5119.8 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस हिस्से को एम एस अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (अडानी इंटरप्राइजेज ) बना रही है। 5. सुल्तानगंज -भागलपुर-सबौर- यह हिस्सा भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से शुरू होकर भागलपुर शहर के किनारे से गुजरते हुए सबौर (NH-33) तक पहुंचेगा। लंबाई लगभग 41.09 km है। यह सड़क मुंगेर-सफैयाबाद-सुल्तानगंज खंड से जुड़ेगा। इस हिस्से का निर्माण एमएस अडानी एंटरप्राइजेज कर रही है। चार साल में तैयार करना है। कैसा होगा गंगा एक्सप्रेसवे का डिजाइन बिहार का गंगा एक्सप्रेसवे 4 लेन का होगा। घनी आबादी और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस सड़क का कुछ हिस्सा एलिवेटेड (पिलर पर) होगा। बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा? बक्सर से भागलपुर की यात्रा बिना ट्रैफिक जाम में फंसे कर पाएंगे। अभी पटना से भागलपुर या मुंगेर जाने में सड़क जाम के चलते बड़ी परेशानी होती है। गंगा एक्सप्रेसवे पर बनेगी आपातकालीन हवाई पट्टी गंगा एक्सप्रेस पर आपातकालीन हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इसका जगह अभी तय नहीं हुआ है। इसपर इमरजेंसी की स्थिति में वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक-ऑफ कर पाएंगे। 13-14 घंटा में पटना से पहुंच सकेंगे दिल्ली बिहार का नया गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद आप 13-14 घंटा में पटना से दिल्ली जा सकेंगे। आपको 4 से 6 लेन की सड़कें मिलेंगी। पटना से बक्सर तक करीब 126 km दूरी बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से तय करेंगे। इसमें आपको एक घंटा से अधिक समय लगेगा। बक्सर से NH 19 होते हुए प्रयागराज जा सकते हैं। दूरी करीब 250 km है। यह सफर पांच घंटा से कम में पूरा हो सकता है। इसके बाद प्रयागराज से मेरठ जाने के लिए UP के गंगा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे। 594 km की दूरी करीब 6-7 घंटा में तय कर सकते हैं। इसके आगे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे। अब जानिए, क्यों खास है UP का गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बिहार में भी नया गंगा एक्सप्रेसवे बन रहा है। यह बक्सर से शुरू होकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगा। बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 260 km होगी। यह चार लेन का होगा। बक्सर से प्रयागराज की दूरी NH 19 से जाने पर 221 km है। यहां से आप UP वाले गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर मेरठ जा सकते हैं। फिर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे। आपको पटना से दिल्ली जाने के लिए चार लेन और छह लेन की सड़कें मिलेंगी। 120 km/h की रफ्तार से कार चला सकेंगे। सड़क इतनी सपाट होगी कि इस गति पर भी आपके ग्लास से पानी नहीं छलकेगा। मंडे स्पेशल में पढ़िए, बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे की क्या खास बातें हैं? यहां आपको किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी? सबसे पहले जानिए, बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे का रूट गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 260 km से अधिक होगी। अभी 250 km लंबे हिस्से पर काम शुरू हो गया है या होने वाला है। एक्सप्रेसवे बक्सर से शुरू होकर गंगा के किनारे-किनारे सुल्तानगंज तक जाएगा। पथ निर्माण विभाग की मानें तो इस एक्सप्रेसवे पर 120 km/h की रफ्तार से गाड़ी दौड़ेगी। रास्ते में कई पिकनिक स्पॉट मिलेंगे। लोग सफर के दौरान गंगा नदी के पानी के साथ सेल्फी ले सकेंगे। गंगा एक्सप्रेस का एलाइनमेंट क्या है? एक्सप्रेसवे के 5 हिस्सों पर काम शुरू है या होने को है। पथ निर्माण विभाग के मुताबिक कुछ पर काम तेजी से चल रहा है तो कुछ का काम शुरू होने वाला है। ये हिस्से हैं… 1. बक्सर से आरा-मनेर होते हुए कोईलवर- गंगा किनारे नई सड़क बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 90 किमी होगी। 2. कोईलवर -दिघा- 35.65 km लंबे इस हिस्से को 4 लेन का बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने में 6495 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 3. दीदारगंज -फतुहा-अथमलगोला- वर्तमान में यह SH 106 है। पहले SH 30 के नाम से जाना जाता था। लंबाई 41.27 किलोमीटर है। इसे तीन साल में पूरा करना है। लागत 1053 करोड़ रुपए है। इस स्टेट हाईवे को चार लेन का बनाया जा रहा है। 4- मुंगेर के सफियाबाद से घोरघट तक- इसके लिए वर्क अलॉटमेंट हो गया है। कुल लंबाई लगभग 43 km है। निर्माण पर 5119.8 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस हिस्से को एम एस अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (अडानी इंटरप्राइजेज ) बना रही है। 5. सुल्तानगंज -भागलपुर-सबौर- यह हिस्सा भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से शुरू होकर भागलपुर शहर के किनारे से गुजरते हुए सबौर (NH-33) तक पहुंचेगा। लंबाई लगभग 41.09 km है। यह सड़क मुंगेर-सफैयाबाद-सुल्तानगंज खंड से जुड़ेगा। इस हिस्से का निर्माण एमएस अडानी एंटरप्राइजेज कर रही है। चार साल में तैयार करना है। कैसा होगा गंगा एक्सप्रेसवे का डिजाइन बिहार का गंगा एक्सप्रेसवे 4 लेन का होगा। घनी आबादी और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इस सड़क का कुछ हिस्सा एलिवेटेड (पिलर पर) होगा। बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा? बक्सर से भागलपुर की यात्रा बिना ट्रैफिक जाम में फंसे कर पाएंगे। अभी पटना से भागलपुर या मुंगेर जाने में सड़क जाम के चलते बड़ी परेशानी होती है। गंगा एक्सप्रेसवे पर बनेगी आपातकालीन हवाई पट्टी गंगा एक्सप्रेस पर आपातकालीन हवाई पट्टी बनाई जाएगी। इसका जगह अभी तय नहीं हुआ है। इसपर इमरजेंसी की स्थिति में वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक-ऑफ कर पाएंगे। 13-14 घंटा में पटना से पहुंच सकेंगे दिल्ली बिहार का नया गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद आप 13-14 घंटा में पटना से दिल्ली जा सकेंगे। आपको 4 से 6 लेन की सड़कें मिलेंगी। पटना से बक्सर तक करीब 126 km दूरी बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से तय करेंगे। इसमें आपको एक घंटा से अधिक समय लगेगा। बक्सर से NH 19 होते हुए प्रयागराज जा सकते हैं। दूरी करीब 250 km है। यह सफर पांच घंटा से कम में पूरा हो सकता है। इसके बाद प्रयागराज से मेरठ जाने के लिए UP के गंगा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे। 594 km की दूरी करीब 6-7 घंटा में तय कर सकते हैं। इसके आगे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे। अब जानिए, क्यों खास है UP का गंगा एक्सप्रेसवे


