NEET छात्रा मौत मामले में CBI का अर्थी जुलूस:चार्जशीट दाखिल नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी, मां बोली- अबतक बेटी को इंसाफ नहीं मिला

NEET छात्रा मौत मामले में CBI का अर्थी जुलूस:चार्जशीट दाखिल नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी, मां बोली- अबतक बेटी को इंसाफ नहीं मिला

NEET छात्रा मौत मामले में एक बार फिर परिजन और प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए हैं। पटना के गांधी मैदान इलाके के कारगिल चौक पर CBI का अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी CBI पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अभी तक CBI की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। इसमें स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर CBI अभी तक इस मामले में क्या की है। देखें तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों की ओर से सीबीआई चोर है, सम्राट चौधरी मुर्दाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं। पीड़िता की मां ने कहा कि सीबीआई मर चुकी है। इसलिए उसकी अर्थी निकालने आई हूं। मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिल रहा है। ‘CBI सरकार के इशारे पर काम कर रही’ प्रदर्शन में शामिल पिंटू शर्मा ने बताया कि CBI सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सरकार जैसे बोल रही है, वैसे CBI कर रही है। लापरवाही के चलते मनीष रंजन को बेल मिल गई। अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। अगर यही चलता रहा तो आने वाले दिनों में सम्राट चौधरी का अर्थी जुलूस निकलेगा। इससे भी बात नहीं बनी तो न्याय दिलाने के लिए 5000 की संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे। NEET छात्रा मौत मामले में एक बार फिर परिजन और प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए हैं। पटना के गांधी मैदान इलाके के कारगिल चौक पर CBI का अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी CBI पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अभी तक CBI की ओर से चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। इसमें स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर CBI अभी तक इस मामले में क्या की है। देखें तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों की ओर से सीबीआई चोर है, सम्राट चौधरी मुर्दाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं। पीड़िता की मां ने कहा कि सीबीआई मर चुकी है। इसलिए उसकी अर्थी निकालने आई हूं। मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिल रहा है। ‘CBI सरकार के इशारे पर काम कर रही’ प्रदर्शन में शामिल पिंटू शर्मा ने बताया कि CBI सरकार के इशारे पर काम कर रही है। सरकार जैसे बोल रही है, वैसे CBI कर रही है। लापरवाही के चलते मनीष रंजन को बेल मिल गई। अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। अगर यही चलता रहा तो आने वाले दिनों में सम्राट चौधरी का अर्थी जुलूस निकलेगा। इससे भी बात नहीं बनी तो न्याय दिलाने के लिए 5000 की संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *