16 वर्षीय छात्रा का फंदे से लटका मिला शव:12वीं क्लास में पढ़ती थी, भाई बाेला-‘कोई विवाद नहीं था; मुंह के छालों से परेशान थी’
अधौरा थाना क्षेत्र के बभनी कला गांव में रविवार रात एक 16 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे। मृतका की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की पुत्री सीता कुमारी के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा…

