अधौरा थाना क्षेत्र के बभनी कला गांव में रविवार रात एक 16 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे। मृतका की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की पुत्री सीता कुमारी के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मृतका के भाई शत्रुघ्न कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। उन्होंने जानकारी दी कि सीता के मुंह में छाले हो गए थे, जिससे उसे खाने-पीने में परेशानी हो रही थी और वह तनाव में थी। छत की लकड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या रविवार रात वह अपने कमरे में सोने गई और अंदर से दरवाजा बंद कर छत की लकड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सीता का शव फंदे से लटका मिला। मामले की जांच की जा रही सूचना मिलने पर अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अधौरा थाना क्षेत्र के बभनी कला गांव में रविवार रात एक 16 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे। मृतका की पहचान गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की पुत्री सीता कुमारी के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा की छात्रा थी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मृतका के भाई शत्रुघ्न कुमार ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। उन्होंने जानकारी दी कि सीता के मुंह में छाले हो गए थे, जिससे उसे खाने-पीने में परेशानी हो रही थी और वह तनाव में थी। छत की लकड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या रविवार रात वह अपने कमरे में सोने गई और अंदर से दरवाजा बंद कर छत की लकड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर सीता का शव फंदे से लटका मिला। मामले की जांच की जा रही सूचना मिलने पर अधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

