लखनऊ में तीज ताल तशन का आयोजन:बिखरी संस्कृति की रंगत, महिलाओं ने नृत्य-कजरी और फैशन में दिखाई प्रतिभा

लखनऊ में तीज ताल तशन का आयोजन:बिखरी संस्कृति की रंगत, महिलाओं ने नृत्य-कजरी और फैशन में दिखाई प्रतिभा

लखनऊ में तीज का उल्लास और भारतीय संस्कृति की रंगत के बीच निराला नगर स्थित द रीजेंट में ‘तीज ताल तशन 2026’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ओमनशाइन चैम्बर ऑफ इनटरप्रोनेयोरशिप की ओर से आयोजित किया गया। महिलाओं ने नृत्य, संगीत, कजरी, फैशन और मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में 45 से अधिक स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और व्यवसायों को पेश किया। कार्यक्रम में कजरी तीज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की। वहीं ताल चैलेंज में प्रतिभागियों को 60 सेकंड में अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक दीक्षा संधू और शेफाली बेरी रहींतीज तंबोला ने आयोजन में मनोरंजन और उत्साह बढ़ाया। इसका संचालन उद्यमी तान्या सहनी ने किया। महिलाओं ने आत्मविश्वास दिखाया कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण ‘तशन क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने अपने अंदाज, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास दिखाया। प्रतियोगिता की विशेष अतिथि अनुपमा राग, बॉलीवुड संगीतकार एवं गायिका तथा डिप्टी कमिश्नर, जीएसटी रहीं। निर्णायक मंडल में लेखिका कपूर, अपेक्षा नगर और शालिनी श्रीवास्तव शामिल रहीं। कार्यक्रम में लगाए गए 45 से अधिक स्टॉलों के जरिए महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और ब्रांड को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिला। फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी, लाइफस्टाइल समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने इसमें भागीदारी की। महिलाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है डब्लू.सी.ई की संस्थापक अपरना मिश्रा ने कहा कि तीज केवल परंपरा और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की ऊर्जा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का भी प्रतीक है। ‘तीज ताल तशन’ के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा के साथ अपने व्यवसाय और पहचान को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि महिलाएं आज अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने के साथ अपनी पहचान को भी मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *