लखनऊ की 5 तहसीलों में समाधान दिवस:260 शिकायतें पहुंचीं: 34 का मौके पर निस्तारण; सबसे ज्यादा 104 मामले मोहनलालगंज में

लखनऊ की 5 तहसीलों में समाधान दिवस:260 शिकायतें पहुंचीं: 34 का मौके पर निस्तारण; सबसे ज्यादा 104 मामले मोहनलालगंज में

लखनऊ की पांचों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 260 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 34 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को समय से सॉल्व करने के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। मोहनलालगंज में सबसे ज्यादा 17 शिकायतों का निस्तारण तहसील मोहनलालगंज में सबसे ज्यादा 104 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 17 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। BKT तहसील में 56 में से 10, सदर तहसील में 39 में से 4, मलिहाबाद में 26 में से 2 और सरोजनीनगर तहसील में 35 में से 1 मामले का मौके पर समाधान हुआ। राजस्व से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 147 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसके अलावा पुलिस से जुड़े 35, विकास विभाग से 19, शिक्षा से 3, स्वास्थ्य से 1, समाज कल्याण से 5 और नगर निगम से 3 शिकायतें आईं। राजस्व एवं पुलिस से संयुक्त रूप से संबंधित 1 प्रकरण भी प्राप्त हुआ। अन्य विभागों से 46 शिकायतें दर्ज हुईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *