रातभर भजन-कीर्तन के बाद हुआ रोट पूजन:पांधार नदी में माताजी को कराया स्नान; नेपानगर में कान बाई उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्राएं
बुरहानपुर जिले के नेपानगर में महाराष्ट्रीयन समाज द्वारा कान बाई उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रावण मास में नाग पंचमी के बाद आने वाले रविवार को रोट पूजन के साथ इस उत्सव की शुरुआत होती है। इस वर्ष सोमवार को जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। परंपरा के अनुसार, शनिवार शाम को बड़े रोट यानी भाजी भावर…

