जसोल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 167 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बालोतरा राजेश कुमार कॉवत के निर्देश पर थानाधिकारी जसोल भंवरसिंह के नेतृत्व में की गई। नशामुक्त जसोल अभियान चलाया यह गिरफ्तारी “नशामुक्त जसोल अभियान” के बीच हुई है। इस अभियान को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल ने शुरू किया है। 3 अक्टूबर को उनके नेतृत्व में जसोल में एक जन-जागरूकता पैदल मार्च भी निकाला गया था। हरिशचंद्र सिंह जसोल ने निकाला मार्च इस पैदल मार्च में नगरपालिका जसोल के पार्षदों, सैकड़ों ग्रामवासियों, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पुलिस ने 2 अक्टूबर की रात की इस कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम की सराहना की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिशचंद्र सिंह जसोल ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कॉवत, आईपीएस एवं थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में जसोल पुलिस की पूरी टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्त जसोल अभियान की मुहिम समाज और पुलिस-प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से ही अपने लक्ष्य तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को सैकड़ों जसोलवासियों की सहभागिता से निकला जन-जागरूकता पैदल मार्च नशे के विरुद्ध समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। इस जनचेतना को निरंतर आगे बढ़ाते हुए युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध समाज को एकजुट किया जाएगा।
हरिशचंद सिंह जसोल बोले- हमारा उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को नशे से सुरक्षित रखना हरिशचंद्र सिंह जसोल ने कहा, “हमारा उद्देश्य किसी एक कार्रवाई अथवा एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य जसोल की आने वाली पीढ़ियों को नशे से सुरक्षित रखना है। नशे के विरुद्ध समाज जागरूक होकर खड़ा हो और पुलिस-प्रशासन अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करे, तभी नशामुक्त जसोल की मुहिम अपने उद्देश्य तक पहुंचेगी। जसोल पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई इस दिशा में सराहनीय कदम है।” युवाओं से किया आह्लान उन्होंने ग्रामवासियों, मातृशक्ति और विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त जसोल अभियान को जन-जन की मुहिम बनाएं। नशे की बिक्री, तस्करी अथवा इससे जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जसोल की जागरूक जनता और पुलिस-प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाकर नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित जसोल के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा। शहर के वार्डों में निकला नशामुक्त जसोल अभियान के तहत आयोजित जन-जागरूकता पैदल मार्च में नगर पालिका जसोल के वार्ड संख्या 1 के पार्षद स्वरूप भील, वार्ड संख्या 2 से सुरेश जीनगर, वार्ड संख्या 3 से मोहन सिंह सोलंकी, वार्ड संख्या 4 से बुद्धाराम सैन, वार्ड संख्या 6 से मंजू जैन, वार्ड संख्या 10 से रामेश्वर घांची, वार्ड संख्या 12 से कमलेश माली तथा भाजपा बालोतरा ग्रामीण मंडल महामंत्री कांतिलाल राजपुरोहित, उपाध्यक्ष अनिल पालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

