सब्जी मंडी में सब्जी चोरी करते युवक पकड़ा:व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा; 10 हजार की चोरी का आरोप

सब्जी मंडी में सब्जी चोरी करते युवक पकड़ा:व्यापारियों ने पुलिस को सौंपा; 10 हजार की चोरी का आरोप

पंधाना रोड स्थित सब्जी मंडी में सोमवार सुबह व्यापारियों ने एक युवक को सब्जी चोरी करते हुए पकड़ लिया। व्यापारियों का आरोप है कि युवक पहले भी मंडी से सब्जियों की पोटली चोरी कर चुका है। उस पर करीब 10 हजार रुपए की सब्जी चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। सोमवार सुबह मंडी में कारोबार चल रहा था। इसी दौरान व्यापारियों की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। आरोप है कि वह सब्जी चोरी करने की कोशिश कर रहा था। व्यापारियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और मंडी के सुरक्षा गार्ड स्टाफ को सूचना दी। सुरक्षा गार्ड शुभम यादव ने युवक को पकड़कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मंडी पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रफुल्ल तिवारी निवासी ग्राम इटावा बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह मंडी क्षेत्र के प्लेटफार्म नंबर-6 पर रहता है। पुलिस उससे चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है। पहले भी चोरी करने का आरोप व्यापारियों का आरोप है कि युवक पहले भी मंडी में चोरी कर चुका है। वह कई बार करीब 15 किलो सब्जियों की पोटली चोरी कर ले गया। व्यापारियों ने उस पर करीब 10 हजार रुपए की चोरी का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। शिकायत दर्ज कराने पुलिस के साथ गए फरियादी युवक को पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया। इस दौरान कुछ फरियादी भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के साथ रवाना हुए। व्यापारियों ने कहा कि यदि युवक के खिलाफ पहले भी चोरी की शिकायतें सामने आई हैं तो पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल व्यापारियों के मुताबिक, सुबह के समय मंडी में किसान, व्यापारी, हम्माल और खरीदार बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। उनका आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर संदिग्ध लोग सामान लेकर बाहर निकल जाते हैं। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने प्रवेश और निकासी वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है, ताकि किसानों और व्यापारियों का सामान सुरक्षित रह सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *