कानपुर में तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक डिवाइडर से टकराई:युवक की मौत, दोस्त गंभीर; काम खत्म कर लौट रहे थे दोनों

कानपुर में तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक डिवाइडर से टकराई:युवक की मौत, दोस्त गंभीर; काम खत्म कर लौट रहे थे दोनों

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसा पनकी सरायमीता के पास हुआ। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर घायल हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में उसके दोस्त को हैलट अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मोबाइल के जरिए परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। काम खत्म कर दोस्त के साथ लौट रहा था घर नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया गांव निवासी सरल राठौर फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। परिवार में पत्नी सुनीता राठौर और दो बेटे अभिषेक व आदित्य राठौर (22) थे। बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि आदित्य सोलर पैनल लगाने का काम करता था। रविवार सुबह करीब 11 बजे आदित्य अपने दोस्त नौबस्ता निवासी आशीष के साथ पनकी की तरफ काम के लिए गया था। दोनों ने वहां काम किया। शाम करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। डिवाइडर से टकराने के बाद दूर तक घिसटे परिजनों के मुताबिक, दोनों पनकी सरायमीता के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसा देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। मोबाइल से परिजनों को दी हादसे की सूचना अस्पताल में डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। आशीष की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को आदित्य के पास मोबाइल मिला। इसी के जरिए उसके परिजनों से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि शुरुआती जानकारी में स्थानीय लोगों ने बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात कही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर या कोई आरोप मिलता है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *