जोधपुर के गांव में अवैध ब्लास्टिंग से घरों में दरारें:विजिलेंस की टीम ने जेसीबी समेत 4 वाहन किए जब्त; बिना नंबर की गाड़ियां भी थी
जोधपुर के एक गांव में अवैध ब्लास्टिंग और खनन से घरों में दरारें आ गई। शिकायत के बाद सोमवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण की विजिलेंस टीम ने बुझावड़ गांव में कार्रवाई की, जहां मौके पर कार्रवाई करते हुई टीम ने JCB समेत चार वाहनों को जब्त किया। इनमें कुछ वाहन बिना नंबर के भी मिले।…

