शिवपुरी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मक्का कटाई के लिए मजदूर तलाशकर लौट रहा था

शिवपुरी में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मक्का कटाई के लिए मजदूर तलाशकर लौट रहा था

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। राई रोड पर सिंघराई और बैंटरा गांव के बीच मुक्तिधाम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। घायल को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान बैंटरा गांव निवासी फेरन पिता नत्थू राम धाकड़ के रूप में हुई। परिवार वालों ने बताया कि फेरन मक्के की फसल कटवाने के लिए मजदूर तलाशने सिंघराई गांव गया था। सिंघराई से अपने गांव लौटते समय रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *