औरंगाबाद में साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की मौत:अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के सौफगंज गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल से स्कूल जा रहे 15 साल के छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस सौफगंज गांव निवासी मुकेश मेहता का पुत्र था। प्रिंस रफीगंज थाना क्षेत्र के जोखिम स्थित रूप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करता था।…

