बेतिया में वरिष्ठजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा:हर-घर तिरंगा अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम

बेतिया में वरिष्ठजनों ने निकाली तिरंगा यात्रा:हर-घर तिरंगा अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम

बेतिया के पश्चिमी चंपारण स्थित वृद्धाश्रम ‘सहारा’ में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार थे। वृद्धाश्रम पहुंचने पर अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों और अन्य उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक रैली निकाली। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ इस दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश दिया गया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने की अपील की गई। आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा उर्फ चंदन झा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण किया। वरिष्ठजनों और अन्य उपस्थित लोगों ने भी इस दौरान पौधे लगाए। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संघर्ष और जीवन-मूल्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के साथ राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की। रैली के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। बेतिया के पश्चिमी चंपारण स्थित वृद्धाश्रम ‘सहारा’ में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार थे। वृद्धाश्रम पहुंचने पर अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों और अन्य उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक रैली निकाली। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ इस दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश दिया गया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने की अपील की गई। आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा उर्फ चंदन झा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण किया। वरिष्ठजनों और अन्य उपस्थित लोगों ने भी इस दौरान पौधे लगाए। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संघर्ष और जीवन-मूल्य नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के साथ राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की। रैली के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *