मधेपुरा में घरों पर तिरंगा फहराने की अपील:नगर परिषद ने निकाली 1KM लंबी तिरंगा यात्रा,मुख्य पार्षद बोलीं-‘गौरव- सम्मान का प्रतीक’

मधेपुरा में घरों पर तिरंगा फहराने की अपील:नगर परिषद ने निकाली 1KM लंबी तिरंगा यात्रा,मुख्य पार्षद बोलीं-‘गौरव- सम्मान का प्रतीक’

मधेपुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और शहरवासियों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। मुख्य पार्षद कविता कुमारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने तिरंगे को प्रत्येक भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक बताया। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। पूर्व पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति प्रदर्शित करने का अवसर बताया। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस तिरंगा यात्रा में रुदल यादव, राम नारायण कनोजिया, टुनटुन कुमार, विमला देवी, मानव कुमार, कृष्णमूर्ति, मो. सादिर आलम, दीपक कुमार, सर्वजीत सिंह, निशा कुमारी, मो. एजाज, माठो कुमारी, सच्चिदानंद यादव, गौरी यादव, राजकुमार, रविंद्र कुमार और दिवाकर कुमार सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं अन्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखा गया। मधेपुरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुई इस यात्रा में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और शहरवासियों से 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। मुख्य पार्षद कविता कुमारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने तिरंगे को प्रत्येक भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक बताया। वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। पूर्व पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति प्रदर्शित करने का अवसर बताया। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। इस तिरंगा यात्रा में रुदल यादव, राम नारायण कनोजिया, टुनटुन कुमार, विमला देवी, मानव कुमार, कृष्णमूर्ति, मो. सादिर आलम, दीपक कुमार, सर्वजीत सिंह, निशा कुमारी, मो. एजाज, माठो कुमारी, सच्चिदानंद यादव, गौरी यादव, राजकुमार, रविंद्र कुमार और दिवाकर कुमार सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं अन्य नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *