शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीएम कक्ष में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में चल रही सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी संवेदक (ठेकेदार) द्वारा कार्य में ढिलाई या लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डेडलाइन और क्वालिटी के साथ काम पूरा करने कहा भवन निर्माण एवं योजना विभाग द्वारा अटल कला भवन, सहकारिता कार्यालय भवन तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। योजना विभाग को वरुणा, हुसैनाबाद और हथियावा पंचायतों में लंबित ‘पंचायत सरकार भवन’ के निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने तथा जिले के अन्य सभी लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग की योजनाओं को समय सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा गया। वहीं, लघु जल संसाधन विभाग को जिले में नए नलकूपों के निर्माण और बंद पड़े नलकूपों को यथाशीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया। हैंडपंप की स्थिति पर डिटेल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जिन नलकूपों में तकनीकी खराबी है, उनके लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को चापाकलों की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। इस रिपोर्ट में जिले के कुल चापाकल, बंद पड़े चापाकल, नल-जल योजना से आच्छादित और प्रभावित वार्डों की सूची, जारी योजनाओं के पूर्ण होने की संभावित तिथि तथा टैंकरों के माध्यम से की जा रही पेयजल आपूर्ति की पूरी जानकारी शामिल करने को कहा गया है। बुडको के कार्यपालक अभियंता को चल रही एवं लंबित योजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ-साथ बंगाली पोखर के सौंदर्यकरण कार्य तथा कटरा चौक से बिचली गली रोड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश जारी किया गया। शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डीएम कक्ष में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में चल रही सभी विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी संवेदक (ठेकेदार) द्वारा कार्य में ढिलाई या लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डेडलाइन और क्वालिटी के साथ काम पूरा करने कहा भवन निर्माण एवं योजना विभाग द्वारा अटल कला भवन, सहकारिता कार्यालय भवन तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। योजना विभाग को वरुणा, हुसैनाबाद और हथियावा पंचायतों में लंबित ‘पंचायत सरकार भवन’ के निर्माण कार्य को तत्काल शुरू कराने तथा जिले के अन्य सभी लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग की योजनाओं को समय सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा गया। वहीं, लघु जल संसाधन विभाग को जिले में नए नलकूपों के निर्माण और बंद पड़े नलकूपों को यथाशीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया। हैंडपंप की स्थिति पर डिटेल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जिन नलकूपों में तकनीकी खराबी है, उनके लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए गए। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को चापाकलों की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। इस रिपोर्ट में जिले के कुल चापाकल, बंद पड़े चापाकल, नल-जल योजना से आच्छादित और प्रभावित वार्डों की सूची, जारी योजनाओं के पूर्ण होने की संभावित तिथि तथा टैंकरों के माध्यम से की जा रही पेयजल आपूर्ति की पूरी जानकारी शामिल करने को कहा गया है। बुडको के कार्यपालक अभियंता को चल रही एवं लंबित योजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ-साथ बंगाली पोखर के सौंदर्यकरण कार्य तथा कटरा चौक से बिचली गली रोड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश जारी किया गया।


