औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के सौफगंज गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल से स्कूल जा रहे 15 साल के छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस सौफगंज गांव निवासी मुकेश मेहता का पुत्र था। प्रिंस रफीगंज थाना क्षेत्र के जोखिम स्थित रूप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करता था। ग्रामीणों के अनुसार, प्रिंस शुक्रवार को सुबह साइकिल से विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था। गांव के समीप पहुंचने के दौरान बदहाल सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिंस साइकिल से सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, औरंगाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही प्रिंस ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पार्षद अनिक यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वजनों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने बताया कि सौफगंज गांव के समीप की सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रिंस भी इसी बदहाल सड़क पर हादसे का शिकार हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वह सड़क के गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर बेहतर उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति में सुधार कराने तथा जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही, हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है। हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है और गांव में शोक की लहर है। औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के सौफगंज गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल से स्कूल जा रहे 15 साल के छात्र प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस सौफगंज गांव निवासी मुकेश मेहता का पुत्र था। प्रिंस रफीगंज थाना क्षेत्र के जोखिम स्थित रूप नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई करता था। ग्रामीणों के अनुसार, प्रिंस शुक्रवार को सुबह साइकिल से विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था। गांव के समीप पहुंचने के दौरान बदहाल सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रिंस साइकिल से सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल, औरंगाबाद ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही प्रिंस ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला पार्षद अनिक यादव भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वजनों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने बताया कि सौफगंज गांव के समीप की सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, प्रिंस भी इसी बदहाल सड़क पर हादसे का शिकार हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वह सड़क के गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। समय पर बेहतर उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति में सुधार कराने तथा जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही, हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई है। हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया है और गांव में शोक की लहर है।


