देवघर में कार हादसा, ड्राइवर मरा, 2 गंभीर:बेकाबू कार पहले गाय से टकराई, फिर ट्रैक्टर से भिड़ी; गिरिडीह लौट रहे थे कार सवार

देवघर में कार हादसा, ड्राइवर मरा, 2 गंभीर:बेकाबू कार पहले गाय से टकराई, फिर ट्रैक्टर से भिड़ी; गिरिडीह लौट रहे थे कार सवार

देवघर जिले के सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच-114ए पर सिमरामोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी। गाय से टकराने के बाद ट्रैक्टर से भिड़ी कार मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में सारठ थाना क्षेत्र के मंझली करहिया गांव निवासी कार चालक डिगन दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार पालोजोरी थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी नवीन राय (करीब 30 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र के जामबाद गांव निवासी प्रमोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक किसी कार्य से गिरिडीह गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देवघर जिले के सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच-114ए पर सिमरामोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और राहत कार्य में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी। गाय से टकराने के बाद ट्रैक्टर से भिड़ी कार मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में सारठ थाना क्षेत्र के मंझली करहिया गांव निवासी कार चालक डिगन दास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार पालोजोरी थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी नवीन राय (करीब 30 वर्ष) और पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र के जामबाद गांव निवासी प्रमोद राय गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घायल युवक किसी कार्य से गिरिडीह गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *