किशनगंज में पुलिस ने फर्जी कागजात के आधार पर अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक विशेष टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर नौ कोयला लदे वाहनों को जब्त किया और छह चालकों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ वाहन मालिक फर्जी एसटी (सेल्स टैक्स) कागजात का उपयोग कर संगठित तरीके से कोयले का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 4 ड्राइवर को भेजा गया जेल टीम ने पहले 25 अप्रैल को गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया था और चार चालकों को जेल भेजा था। इसके बाद 27 अप्रैल को अभियान को और तेज करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। ताजा जांच अभियान के दौरान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से छह, गलगलिया थाना क्षेत्र से दो और किशनगंज थाना क्षेत्र से एक वाहन को रोका गया। इन सभी नौ वाहनों के कागजात फर्जी पाए गए। पुलिस ने मौके से छह चालकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य वाहन मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार किए गए चालकों की पहचान गुलशनवर, वसीम, मारूफ, आकाश कुमार पाठक, मो. रिजवान और मो. अकलम के रूप में हुई है। फर्जी कागजात तैयार करने का आरोप इन सभी पर फर्जी कागजात तैयार कर अवैध रूप से कोयला परिवहन करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी नौ वाहनों में कोयला लदा हुआ था, जिसे आगे की जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। फर्जी कागजात के जरिए खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। किशनगंज में पुलिस ने फर्जी कागजात के आधार पर अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक विशेष टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर नौ कोयला लदे वाहनों को जब्त किया और छह चालकों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ वाहन मालिक फर्जी एसटी (सेल्स टैक्स) कागजात का उपयोग कर संगठित तरीके से कोयले का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 4 ड्राइवर को भेजा गया जेल टीम ने पहले 25 अप्रैल को गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया था और चार चालकों को जेल भेजा था। इसके बाद 27 अप्रैल को अभियान को और तेज करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। ताजा जांच अभियान के दौरान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से छह, गलगलिया थाना क्षेत्र से दो और किशनगंज थाना क्षेत्र से एक वाहन को रोका गया। इन सभी नौ वाहनों के कागजात फर्जी पाए गए। पुलिस ने मौके से छह चालकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य वाहन मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार किए गए चालकों की पहचान गुलशनवर, वसीम, मारूफ, आकाश कुमार पाठक, मो. रिजवान और मो. अकलम के रूप में हुई है। फर्जी कागजात तैयार करने का आरोप इन सभी पर फर्जी कागजात तैयार कर अवैध रूप से कोयला परिवहन करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी नौ वाहनों में कोयला लदा हुआ था, जिसे आगे की जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध कोयला परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। फर्जी कागजात के जरिए खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।


