मठिला नहर में अज्ञात युवक का मिला शव:बक्सर में हत्या कर एक दिन पहले बॉडी फेंकने की आशंका, जांच में जुटी FSL की टीम

मठिला नहर में अज्ञात युवक का मिला शव:बक्सर में हत्या कर एक दिन पहले बॉडी फेंकने की आशंका, जांच में जुटी FSL की टीम

बक्सर में बुधवार सुबह अज्ञात युवक का शव नहर पईन से बरामद हुआ। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पानी में शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव स्थित बधार इलाके की है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर लाल टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पैंट था। पुलिस का अनुमान है कि युवक स्थानीय निवासी नहीं हो सकता है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव लगभग एक दिन पुराना लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। FSL की टीम ने घटनास्थल से जुटाया साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में सहायक हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। शव की पहचान करने में जुटी पुलिस कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है। साथ ही, गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही युवक की पहचान होगी, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं। बक्सर में बुधवार सुबह अज्ञात युवक का शव नहर पईन से बरामद हुआ। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने पानी में शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव स्थित बधार इलाके की है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव पर लाल टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पैंट था। पुलिस का अनुमान है कि युवक स्थानीय निवासी नहीं हो सकता है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव लगभग एक दिन पुराना लग रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। FSL की टीम ने घटनास्थल से जुटाया साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में सहायक हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। शव की पहचान करने में जुटी पुलिस कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है। साथ ही, गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही युवक की पहचान होगी, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *