मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आज:उड़द उत्पादक किसानों को MSP के अलावा 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दे सकती है सरकार

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आज:उड़द उत्पादक किसानों को MSP के अलावा 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दे सकती है सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों से जुड़े अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में खास तौर पर दलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बोनस देने की योजना पर निर्णय संभावित है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार मसूर और उड़द जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष बोनस योजना लागू कर सकती है। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में अरहर, उड़द और मसूर के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 6 वर्षीय योजना पर काम चल रहा है। नई दाल मिलों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा इस योजना के तहत दलहन की प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए नई दाल मिलों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार इसके लिए ₹25 लाख तक की सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। साथ ही दलहन-तिलहन की खरीदी प्रक्रिया को तेज करने और किसानों को बेहतर बीज व आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराने के लिए नई नीतियां भी कैबिनेट में चर्चा के दायरे में रहेंगी। बताया जा रहा है कि उड़द उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अलावा ₹600 प्रति क्विंटल तक का बोनस दिया जा सकता है। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों की आगामी पांच वर्षों तक संचालित होने वाली योजनाओं और उन पर होने वाले खर्च को भी मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रियों के साथ मानसून से पहले सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चा करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *