नर्मदापुरम में डंपर के नीचे घुसी बुलेट, 2 युवक घायल:बिना इंडिकेटर दिए रॉन्ग साइड से ड्राइवर मोड़ रहा था वाहन

नर्मदापुरम में डंपर के नीचे घुसी बुलेट, 2 युवक घायल:बिना इंडिकेटर दिए रॉन्ग साइड से ड्राइवर मोड़ रहा था वाहन

नर्मदापुरम में औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे-46 पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा टल गया। बाबई रोड चौराहे के पास फोरलेन पर एक डंपर बुलेट पर चढ़ गया, जिससे बुलेट डंपर के पहिए के नीचे दब गई। गनीमत रही कि बुलेट सवार दोनों युवक दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसा शाम करीब 4:45 बजे हुआ। बिना इंडिकेटर दिए सर्विस रोड पर मोड़ा डंपर बताया जा रहा है कि डंपर चालक बिना इंडिकेटर और हाथ दिए रॉन्ग साइड से सर्विस रोड की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान भोपाल से इटारसी जा रहे बुलेट सवार दो युवक उसकी चपेट में आ गए। अचानक डंपर मुड़ने पर बुलेट चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन गाड़ी कंट्रोल होने से पहले ही डंपर के नीचे जा घुसी। दोनों युवक घायल, एक का पैर फ्रैक्चर हादसे में इटारसी निवासी तन्मय पिता राजेंद्र सोनी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं दूसरे घायल पीयूष पिता सज्जन यादव (18) के घुटने में चोट आई है। घायल पीयूष ने बताया कि डंपर चालक ने न तो हाथ दिया और न ही इंडिकेटर चालू किया था। भोपाल से लौट रहे थे दोनों युवक घायल तन्मय सोनी और पीयूष यादव भोपाल से इटारसी लौट रहे थे। पीयूष के पिता रेलवे कर्मचारी हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और डंपर के नीचे फंसी बुलेट को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल पहुंचाया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *