LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदब्जी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदब्जी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान रजत पाटीदार ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। 

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वजपाई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

लखनऊ ने किए ये बदलाव

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। अर्शिन कुलकर्णी को जोश इंग्लिस की जगह मौका मिला है। मोहसिन खान की जगह मयंक यादव आए हैं और शहबाज अहमद को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ, आवेश खान।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओत्सवाल, वेंकटेश अय्यर।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *