हरदोई में कैंपा फैक्ट्री में हाइड्रा पलटा,सुपरवाइजर की दबकर मौत:ड्राइवर और स्टाफ फरार, सिर और पैर में गंभीर चोट आने के गई जान

हरदोई में कैंपा फैक्ट्री में हाइड्रा पलटा,सुपरवाइजर की दबकर मौत:ड्राइवर और स्टाफ फरार, सिर और पैर में गंभीर चोट आने के गई जान

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर छावन गांव के पास स्थित कैंपा फैक्ट्री में काम के दौरान हाइड्रा मशीन पलटने से एक सुपरवाइजर की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद हाइड्रा का ड्राइवर और अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक सुपरवाइजर शिवम गौतम फैक्ट्री में टाइ रॉड का नंबर बताने के लिए आए थे। इसी दौरान, 200 कुंतल वजनी पाइपलाइन ब्रिज को हाइड्रा मशीन से उठाया जा रहा था। तभी अचानक 10 टन वजनी हाइड्रा पलट गया, जिससे शिवम उसके नीचे दब गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक शिवम गौतम पुत्र जगजीवन गौतम बाराबंकी के टिकैत नगर थाना क्षेत्र के करौनि गांव के निवासी थे। वह स्टील बेल्ट कंपनी के तहत सुपरवाइजर के पद पर पिछले चार माह से कार्यरत थे। उनके पिता जगजीवन गौतम ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। पिता जगजीवन ने बताया कि हादसे के बाद फैक्ट्री का सारा स्टाफ भाग गया। अतरौली थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया- हाइड्रा पटलने से एक युवक की मौत हो गई। शिवम के परिजनों को सूचना दे दी गई। बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *