Twisha Sharma Case – ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जबलपुर उच्च न्यायालय द्वारा उनकी सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त कर दी गई है। अब सीबीआई उन्हें कभी भी गिरफ़्तार कर सकती है। जबलपुर हाईकोर्ट ने पिता नवनिधि शर्मा और एमपी सरकार की याचिकाओं पर यह फैसला दिया। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बीच उनकी नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वे कुत्ते को खाना खिलाते नजर आ रहीं हैं।
घर के सामने एक आवारा कुत्ते को खाना खिलाते देखी गई
हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत निरस्त किए जाने के अगले दिन, ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को अपने आवास के बाहर देखा गया। भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में वे अपने घर के सामने एक आवारा कुत्ते को खाना खिलाते देखी गई हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…


