पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 7 लापता बताए जा रहे हैं। नाव पर करीब 15 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा उमानाथ मंदिर के सामने गंगा नदी में हुआ है। मृतकों की पहचान लीला देवी (40), नीलम कुमारी (30) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के निवासी थे। सभी गुरुवार सुबह 5 बजे सब्जी लादकर नदी पार कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, 5 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद है। लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। लापता लोगों की हो रही तलाश घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग गंगा पार दियारा इलाके से सब्जियां लादकर एक छोटी नाव से उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई। बताया जाता है कि ये लोग रोज सुबह नाव के जरिए सब्जियां लेकर उमानाथ मंदिर परिसर में बेचने आते थे। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। घायलों में श्रवण कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और 16 साल की नाबालिग है। बाकी 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है। खबर अपडेट हो रही है…. पटना के बाढ़ में गंगा में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जबकि 7 लापता बताए जा रहे हैं। नाव पर करीब 15 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसा उमानाथ मंदिर के सामने गंगा नदी में हुआ है। मृतकों की पहचान लीला देवी (40), नीलम कुमारी (30) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के निवासी थे। सभी गुरुवार सुबह 5 बजे सब्जी लादकर नदी पार कर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, 5 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर NDRF और SDRF की टीम मौजूद है। लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। लापता लोगों की हो रही तलाश घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सभी लोग गंगा पार दियारा इलाके से सब्जियां लादकर एक छोटी नाव से उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई। बताया जाता है कि ये लोग रोज सुबह नाव के जरिए सब्जियां लेकर उमानाथ मंदिर परिसर में बेचने आते थे। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। घायलों में श्रवण कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और 16 साल की नाबालिग है। बाकी 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है। खबर अपडेट हो रही है….


