पूर्णिया में लग्जरी गाड़ी से बकरी की चोरी, VIDEO:चोर 15 लाख की हुंडई कार से आए थे, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

पूर्णिया में लग्जरी गाड़ी से बकरी की चोरी, VIDEO:चोर 15 लाख की हुंडई कार से आए थे, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

पूर्णिया से लग्जरी कार से बकरी चोरी का मामला सामने आया है। कार सवार 15 लाख की लग्जरी गाड़ी से आए और बकरी चुराकर साथ ले गए। शातिर चोरों की ये सारी करतूत गांव में लगे CCTV में कैद हो गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव यादव टोली का है। गांव में दुकान के बाहर एक बकरी बांधकर रखी गई थी। देर शाम तक बकरी नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक-दो दिन तक तलाश करने के बाद जब सोमवार को गांव में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पूरी घटना सामने आ गई। चंद सेकेंड में कार में बकरी डालकर फरार CCTV फुटेज के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक हुंडई कार गांव में पहुंची। कार में सवार लोग पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। गांव वालों को लगा कि किसी अधिकारी या सम्मानित व्यक्ति की गाड़ी आई है, इसलिए किसी ने शक नहीं किया। इसी दौरान मौका मिलते ही कार से उतरे बदमाशों ने कुछ ही सेकेंड में बकरी को पकड़ा और गाड़ी में डालकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग ग्रामीणों का कहना है कि कार में काला शीशा लगा हुआ था, जिसकी वजह से अंदर बैठे लोगों की पहचान नहीं हो सकी। लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं से इलाके के पशुपालकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहले बाइक सवार चोरों का डर था, लेकिन अब कार से पहुंचकर दिनदहाड़े चोरी होना चिंता बढ़ाने वाला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पूर्णिया से लग्जरी कार से बकरी चोरी का मामला सामने आया है। कार सवार 15 लाख की लग्जरी गाड़ी से आए और बकरी चुराकर साथ ले गए। शातिर चोरों की ये सारी करतूत गांव में लगे CCTV में कैद हो गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना जिले के बायसी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव यादव टोली का है। गांव में दुकान के बाहर एक बकरी बांधकर रखी गई थी। देर शाम तक बकरी नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एक-दो दिन तक तलाश करने के बाद जब सोमवार को गांव में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो पूरी घटना सामने आ गई। चंद सेकेंड में कार में बकरी डालकर फरार CCTV फुटेज के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे एक हुंडई कार गांव में पहुंची। कार में सवार लोग पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते रहे। गांव वालों को लगा कि किसी अधिकारी या सम्मानित व्यक्ति की गाड़ी आई है, इसलिए किसी ने शक नहीं किया। इसी दौरान मौका मिलते ही कार से उतरे बदमाशों ने कुछ ही सेकेंड में बकरी को पकड़ा और गाड़ी में डालकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की उठाई मांग ग्रामीणों का कहना है कि कार में काला शीशा लगा हुआ था, जिसकी वजह से अंदर बैठे लोगों की पहचान नहीं हो सकी। लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं से इलाके के पशुपालकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहले बाइक सवार चोरों का डर था, लेकिन अब कार से पहुंचकर दिनदहाड़े चोरी होना चिंता बढ़ाने वाला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *