बेगूसराय की लड़की से समस्तीपुर में रेप की कोशिश:गांव की महिला साथ ले गई, होटल में 2 युवकों को सौंपा; बोली- जो करेगा करने दो, पैसा मिलेगा

बेगूसराय की लड़की से समस्तीपुर में रेप की कोशिश:गांव की महिला साथ ले गई, होटल में 2 युवकों को सौंपा; बोली- जो करेगा करने दो, पैसा मिलेगा

समस्तीपुर के एक होटल में बेगूसराय की लड़की के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बछवाड़ा की रहने वाली एक महिला ने दांत दर्द के इलाज का बहाना बनाकर साथ ले गई लड़की को एक युवक के हवाले कर दिया। दलसिंहसराय स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में युवती के जबरदस्ती की कोशिश की गई। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे नोटों की गड्डियों का लालच दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आक्रोश का माहौल है। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है। बहाना बनाकर लड़की को साथ ले गई पीड़िता(18) को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी पड़ोसन पिंकी देवी (36) के दिमाग में कितना घिनौना खेल चल रहा है। बीते 23 मई को पिंकी दर्द से कराहने का नाटक करते हुए लड़की के घर पहुंची। नानी से कहा कि दांत में तेज दर्द है, अकेले दलसिंहसराय डॉक्टर के यहां जाने में डर लग रहा है, अपनी नतिनी को साथ जाने दो। डॉक्टर को दिखाने के बहाने लड़की को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास गुमटी नंबर 31-32 के पास एक होटल में ले गई। वहां पहले से सन्नी चौधरी और सूरज कुमार जाल बिछाकर बैठा था। कमरे में घुसते ही पिंकी ने उसे बहला-फुसलाकर कहा कि जितना पैसा लेना है ले लो। सन्नी और उसका दोस्त सूरज जो करना चाहते हैं, चुपचाप करने दो। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई लड़की जब तैयार नहीं हुई तो पिंकी देवी और सन्नी कुमार कमरे में उसे बंद कर बाहर निकल गए। कमरे के अंदर सूरज कुमार नाम के दरिंदे ने युवती को दबोच लिया। उसके साथ गंदी हरकतें(छेड़खानी) करने लगा। पीड़िता अपनी आबरू बचाने के लिए करीब 10 से 12 मिनट तक कालकोठरी में तड़पती और चीखती रही। उसके काफी चीखने पर दोनों गेट खोलकर अंदर आए और धमकाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने करीब 1 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। धमकी दी कि मुंह खोला तो समाज में थू-थू होगी। डरी-सहमी पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने रोते हुए अपनी नानी को इस पूरी कहानी सुनाई। आपबीती सुनकर जब नानी आरोपी पिंकी के घर पहुंची, तो पाप उजागर होने के डर से उसके पैरों में गिरकर माफी मांगने लगी। लेकिन पीड़िता की नानी ने कहा कि वह गांव में पंचायत बुलाएगी। डराने के लिए लड़की के घर में घुस गया पंचायत की बात सुनते ही एक आरोपी सन्नी चौधरी मंगलवार को अपनी बाइक से पीड़िता के घर में कट्टा लहराते हुए घुस गया। घर में घुसकर आरोपी सन्नी चौधरी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए उसने धमकाया कि तुम लोग पुलिस के पास जाओगे या पंचायत बिठाओगी, तो याद रखना तुम पूरे खानदान को गोली मार दूंगा। मेरे ऊपर पहले से ही कई मर्डर और रंगदारी के केस चल रहे हैं, एक और हो जाएगा तो मेरा क्या उखड़ जाएगा। मैं यहां का डॉन हूं, जो चाहूंगा वही होगा। गुंडागर्दी और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और आरोपी को घेर लिया। मामले की सूचना बछवाड़ा थाना को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद सन्नी चौधरी और महिला पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के लड़कियों को शिकार बनाती थी तीसरे आरोपी सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़िता की नानी के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पिंकी देवी का पति पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। आसपास के गांव की लड़कियों को तरह-तरह का बहाना बनाकर दलसिंहसराय और समस्तीपुर ले जाती है। जहां बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती गलत काम कराया जाता है। समस्तीपुर के एक होटल में बेगूसराय की लड़की के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। बछवाड़ा की रहने वाली एक महिला ने दांत दर्द के इलाज का बहाना बनाकर साथ ले गई लड़की को एक युवक के हवाले कर दिया। दलसिंहसराय स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में युवती के जबरदस्ती की कोशिश की गई। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे नोटों की गड्डियों का लालच दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आक्रोश का माहौल है। मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश चल रही है। बहाना बनाकर लड़की को साथ ले गई पीड़िता(18) को अंदाजा भी नहीं था कि उसकी पड़ोसन पिंकी देवी (36) के दिमाग में कितना घिनौना खेल चल रहा है। बीते 23 मई को पिंकी दर्द से कराहने का नाटक करते हुए लड़की के घर पहुंची। नानी से कहा कि दांत में तेज दर्द है, अकेले दलसिंहसराय डॉक्टर के यहां जाने में डर लग रहा है, अपनी नतिनी को साथ जाने दो। डॉक्टर को दिखाने के बहाने लड़की को दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास गुमटी नंबर 31-32 के पास एक होटल में ले गई। वहां पहले से सन्नी चौधरी और सूरज कुमार जाल बिछाकर बैठा था। कमरे में घुसते ही पिंकी ने उसे बहला-फुसलाकर कहा कि जितना पैसा लेना है ले लो। सन्नी और उसका दोस्त सूरज जो करना चाहते हैं, चुपचाप करने दो। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई लड़की जब तैयार नहीं हुई तो पिंकी देवी और सन्नी कुमार कमरे में उसे बंद कर बाहर निकल गए। कमरे के अंदर सूरज कुमार नाम के दरिंदे ने युवती को दबोच लिया। उसके साथ गंदी हरकतें(छेड़खानी) करने लगा। पीड़िता अपनी आबरू बचाने के लिए करीब 10 से 12 मिनट तक कालकोठरी में तड़पती और चीखती रही। उसके काफी चीखने पर दोनों गेट खोलकर अंदर आए और धमकाने लगे। इसके बाद आरोपियों ने करीब 1 घंटे तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। धमकी दी कि मुंह खोला तो समाज में थू-थू होगी। डरी-सहमी पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने रोते हुए अपनी नानी को इस पूरी कहानी सुनाई। आपबीती सुनकर जब नानी आरोपी पिंकी के घर पहुंची, तो पाप उजागर होने के डर से उसके पैरों में गिरकर माफी मांगने लगी। लेकिन पीड़िता की नानी ने कहा कि वह गांव में पंचायत बुलाएगी। डराने के लिए लड़की के घर में घुस गया पंचायत की बात सुनते ही एक आरोपी सन्नी चौधरी मंगलवार को अपनी बाइक से पीड़िता के घर में कट्टा लहराते हुए घुस गया। घर में घुसकर आरोपी सन्नी चौधरी ने तांडव मचाना शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए उसने धमकाया कि तुम लोग पुलिस के पास जाओगे या पंचायत बिठाओगी, तो याद रखना तुम पूरे खानदान को गोली मार दूंगा। मेरे ऊपर पहले से ही कई मर्डर और रंगदारी के केस चल रहे हैं, एक और हो जाएगा तो मेरा क्या उखड़ जाएगा। मैं यहां का डॉन हूं, जो चाहूंगा वही होगा। गुंडागर्दी और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और आरोपी को घेर लिया। मामले की सूचना बछवाड़ा थाना को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद सन्नी चौधरी और महिला पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया। आसपास के लड़कियों को शिकार बनाती थी तीसरे आरोपी सूरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पीड़िता की नानी के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पिंकी देवी का पति पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। आसपास के गांव की लड़कियों को तरह-तरह का बहाना बनाकर दलसिंहसराय और समस्तीपुर ले जाती है। जहां बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती गलत काम कराया जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *