प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134 वें संस्करण को मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर सुना। यहां जिले के 1356 बूथों पर और महानगर में 910 बूथों पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। महानगर में उत्तर सरकार के कौशल विकास और व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। तीनों विधानसभाओं में भाजपा नेताओं ने सुनी मन की बात भारतीय जनता पार्टी, मथुरा ने रविवार को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों बलदेव, मांट और छाता के 1356 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 134वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना। जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के तीनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। मन की बात के तुरंत बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित की गईं। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की हुई समीक्षा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन ने बूथ स्तर तक मोर्चा संभाल लिया है। मन की बात के 134वें संस्करण को सुनने के बाद हर बूथ पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में तय हुआ रोडमैप बूथ समिति की बैठकों में पन्ना प्रमुखों के सत्यापन, लाभार्थी संपर्क अभियान और सरल ऐप पर 100% डेटा अपडेट पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को पीएम आवास, उज्ज्वला जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए। श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे जी का स्पष्ट संदेश है बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए सभी 1356 बूथों को डिजिटल व जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल संग 910 बूथों पर गूंजी ‘मन की बात उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। मथुरा -वृंदावन एवं गोवर्धन विधानसभा क्षेत्रों के 12 मंडलों में लगभग 910 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना। इसके साथ ही भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता और तेज कर दी है। वृंदावन मंडल के विद्यापीठ शक्ति केंद्र स्थित बूथ संख्या-15 पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, उपसभापति मुकेश सारस्वत, महानगर महामंत्री विनीत शर्मा, मंडल प्रभारी कुंज बिहारी चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम के बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित की गईं। जिनमें संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की समीक्षा करते हुए पन्ना प्रमुखों के सत्यापन,लाभार्थी संपर्क अभियान तथा सरल ऐप पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने पर विशेष जोर दिया गया।


