BJP leader shot in Mathura Vrindavan, condition critical: मथुरा के वृंदावन में स्कूटी सवार भाजपा नेता को 6 से ज्यादा हमलावरों ने गोली मारी गई जब हुआ अपने घर की तरफ आ रहा था रास्ते में 6 से ज्यादा हमलावरों ने घेर कर पिटाई कर दी बाद में उसे गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के सीने में लगी। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने बताया कि हमला हुआ उसे नदी में फेंकने जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और भाजपा नेता से पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल भाजपा युवा मोर्चा का नेता है। थाना प्रभारी ने बताया कि घर भाजपा नेता हमलावरों के विषय में नहीं बता पा रहा है। विवाद के विषय में भी कोई जानकारी नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के यमुना नदी पुल का है।
भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी अपने घर की तरफ आ रहा था
उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन क्षेत्र निवासी प्रमेंद्र उर्फ पम्मी गोस्वामी पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र गोस्वामी अपनी स्कूटी से पानीगांव से अपने घर की तरफ आ रहा था। अभी वह यमुना नदी के पुल के ऊपर पहुंचा था कि 6 से अधिक हमलावरों में घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच एक हमलावर ने गोली मार दी। जो सीने में दाहिनी तरफ लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
भाजपा नेता खुद को बचाने की गुहार लगा रहा
हमलावर पम्मी गोस्वामी को मरणासन्न देख मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में पम्मी गोस्वामी को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बातचीत के दौरान पम्मी गोस्वामी बताया कि हमलावर उसे यमुना नदी में फेंकना चाहते थे। पुलिस से वह बचाने की गुहार लगाता रहा। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
क्या कहती है वृंदावन कोतवाली पुलिस?
सूचना पाकर संयुक्त जिला क्षअस्पताल पहुंची वृंदावन कोतवाली पुलिस ने पम्मी गोस्वामी से पूछताछ की और घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की। पुलिस के पूछताछ में पम्मी गोस्वामी ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानता है। हमला होने का कारण भी नहीं बता पाया। वहीं घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। वृंदावन प्रभारी ने संजय पांडे ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


