डायवर्जन नहीं दिखने से सीधे खड्डे में गिरे बाइक सवार:दो जने घायल, देर रात नेशनल हाईवे-58E पर रणघाटी डायवर्जन पर हादसा

डायवर्जन नहीं दिखने से सीधे खड्डे में गिरे बाइक सवार:दो जने घायल, देर रात नेशनल हाईवे-58E पर रणघाटी डायवर्जन पर हादसा

उदयपुर के झाड़ोल में नेशनल हाईवे-58E पर पाबा बावजी से रणघाटी डायवर्जन के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सीधे 15 फीट गहरे खड्डे में गिर गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसा बीती रात करीब 10:30 बजे हुआ। सूचना पर पुलिस हाईवे मोबाइल यूनिट के हैड कांस्टेबल नीरज पालीवाल और पप्पूलाल मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मशक्कत से दोनों घायलों को खड्डे से निकाल मैन रोड लाया गया। जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। खड्डे में बड़े पत्थर होने से घायलों के सिर हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी है। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
हैड कांस्टेबल पप्पूलाल ने बताया कि विशाल पिता मणिलाल और राजमल मीणा पिता पेमा ​बाइक सवार युवक बाघपुरा स्थित कांकण सागवाड़ा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी पाबा बावजी से आगे अचानक रणघाटी डाइवर्जन उन्हें दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार बाइक सीधे खड्डे में जा गिरी। बता दें, नेशनल हाईवे-58E पर पाबा बावजी से आगे रणघाटी के लिए अचानक डाइवर्जन आता है जो वाहन चालकों को रात के समय दिखाई नहीं देता। ऐसे में असमंजस की स्थिति में वाहन चालक सीधा खड्डे में गिर जाता है। पिछले दिनों एक पेट्रोल से भरा टैंकर भी इसी खड्डे में गिर गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार इसे सुधार की मांग की है लेकिन कुछ नहीं हुआ। इनपुट: दुष्यंत पुर्बिया, झाड़ोल

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *