बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सम्राट सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, दादी की शव यात्रा में लौंडा डांस

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सम्राट सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, दादी की शव यात्रा में लौंडा डांस

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। वहीं सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ओरिजन भाजपाई नहीं हैं। विजय सिन्हा की नाराजगी का भी जिक्र किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सम्राट सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं’ सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। पूरी खबर पढ़ें 2. दौड़ते हुए बिहार विधानसभा पहुंचे विजय सिन्हा सम्राट सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना फ्लोट टेस्ट पास कर लिया। सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ओरिजन भाजपाई नहीं हैं। विजय सिन्हा की नाराजगी का भी जिक्र किया। सदन में तेजस्वी के संबोधन के दौरान सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। सदन में विजय सिन्हा आगे वाली कुर्सी पर जरूर बैठे, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए एडजस्टमेंट करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 3. सारण में 43°C पारा, बक्सर में लू वार्ड बनाए गए मौसम विभाग ने आज बिहार के 6 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहेगा। वहीं, 5 जिलों में बूंदाबांदी या बादल छाए रहने के आसार हैं। सारण जिले में आज पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी को देखते हुए बक्सर और सासाराम जिले के सामुदायिक अस्पतालों में लू वार्ड बनाए गए हैं।पूरी खबर पढ़ें 4. दूल्हे का शादी से इनकार, लड़की वालों को इंतजार करवाया भागलपुर में एक दूल्हा मंडप पर शादी से मुकर गया। जिसके बाद घंटों तमाशा हुआ, मामला थाने तक पहुंच गया। लड़की वालों का आरोप है कि लड़के ने पहले लड़की को अपनी बातों में फंसाया, फिर शादी के नाम पर 30 हजार रुपए भी मांगे, अब शादी से मुकर गया। पूरी खबर पढ़ें 5. मोतिहारी में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव मोतिहारी में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ढाका थाना क्षेत्र में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को पकड़कर पीटा भी गया। इस हमले में एक सिपाही और होमगार्ड के एक जवान घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. लड़की से ऑर्केस्ट्रा में काम के बहाने रेप की कोशिश हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली सोनल चौहान (काल्पनिक नाम) ने बेगूसराय में संगीता और ऑर्केस्ट्रा चलाने वाले अमरजीत के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अमरजीत और संगीता को गिरफ्तार किया है। साथ ही किराए के मकान से 6 लड़कियों को रेस्क्यू भी किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. जमुई में एंबुलेंस का तेल खत्म, रास्ते में बुजुर्ग की मौत जमुई में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार को सदर अस्पताल से पटना रेफर किए गए 80 वर्षीय धीरज रविदास की मौत एंबुलेंस में तेल खत्म होने के कारण हो गई। मरीज को पटना ले जाते समय एंबुलेंस बीच रास्ते में रुक गई, जिससे उन्हें 2 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर तड़पना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8. पूर्व विधायक पप्पू खान पर कानून का शिकंजा नालंदा जिले के रसूखदार नेता और पूर्व विधायक नौसादुन नवी उर्फ पप्पू खान, उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के खिलाफ कानून का शिकंजा कस गया है। जालसाजी और जमीन हड़पने के गंभीर मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 9. दरभंगा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें बच्चे समेत 5-6 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘संगठन मजबूत होगा तो राजद का समय आएगा’ पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को RJD कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘तुम ही नहीं रहोगी, हम जी कर क्या करेंगे’ भागलपुर में जहर खाने से 2 बच्चों के पिता मौत हो गई। दूसरी पत्नी पर जहर खिलाने मारने का आरोप है। मृतक की पहचान भरत कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव की है। पहली पत्नी लूसी कुमारी ने कहा कि मेरे पति को कंचन(25) ने जहर खिलाकर मार दिया। 10 साल पहले भरत से मेरी शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 12. ज्वेलरी शॉप में लूट, फायरिंग में युवक की मौत गोपालगंज में शुक्रवार की शाम 4 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि 2 बाइक से 5 बदमाश लाला छापर बाजार स्थित दीपक वर्मा की ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। हथियार के बल पर लूटपाट की और भागते समय अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 13. पटना में पुल से कूदी युवती, लोगों ने हवा में पकड़ा पटना के पिरबहोर इलाके के अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल से छलांग लगाने वाली युवती की पहचान शिवहर के तरियानी की रहने वाली ज्ञानति (24) के तौर पर हुई है। परिजन ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि गुरुवार सुबह वह घर से लापता हो गई थी। इस बारे में लोकल थाने पर शिकायत करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. दादी की मौत, पोतों ने 10 से अधिक डांसर बुलाया भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में शुक्रवार को 95 साल की बुजुर्ग महिला के निधन के बाद धूमधाम से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शवयात्रा में 700 से अधिक गाड़ियां और 3500 लोगों की भीड़ चल रही थी। 80 से ज्यादा ड्रोन कैमरों से हर एक मूवमेंट की शूटिंग की जा रही थी। शव यात्रा में 10 से अधिक लौंडा डांसर डांस कर रहे थे। 30 से अधिक अलग-अलग बैंड को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल नवादा, गया सहित 5 जिलों में हिट वेव का अलर्ट कल यानी शनिवार को बिहार के नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में उमस भरी गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से हैं। सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। वहीं सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ओरिजन भाजपाई नहीं हैं। विजय सिन्हा की नाराजगी का भी जिक्र किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. सम्राट सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं’ सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनिमत से पास कर लिया है। स्पीकर प्रेम कुमार ने नई सरकार को बधाई दी। इससे पहले बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, ‘सत्ता किसी की बपौती नहीं होती है। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। पूरी खबर पढ़ें 2. दौड़ते हुए बिहार विधानसभा पहुंचे विजय सिन्हा सम्राट सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना फ्लोट टेस्ट पास कर लिया। सदन में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ओरिजन भाजपाई नहीं हैं। विजय सिन्हा की नाराजगी का भी जिक्र किया। सदन में तेजस्वी के संबोधन के दौरान सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। सदन में विजय सिन्हा आगे वाली कुर्सी पर जरूर बैठे, लेकिन उन्हें बैठाने के लिए एडजस्टमेंट करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 3. सारण में 43°C पारा, बक्सर में लू वार्ड बनाए गए मौसम विभाग ने आज बिहार के 6 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहेगा। वहीं, 5 जिलों में बूंदाबांदी या बादल छाए रहने के आसार हैं। सारण जिले में आज पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी को देखते हुए बक्सर और सासाराम जिले के सामुदायिक अस्पतालों में लू वार्ड बनाए गए हैं।पूरी खबर पढ़ें 4. दूल्हे का शादी से इनकार, लड़की वालों को इंतजार करवाया भागलपुर में एक दूल्हा मंडप पर शादी से मुकर गया। जिसके बाद घंटों तमाशा हुआ, मामला थाने तक पहुंच गया। लड़की वालों का आरोप है कि लड़के ने पहले लड़की को अपनी बातों में फंसाया, फिर शादी के नाम पर 30 हजार रुपए भी मांगे, अब शादी से मुकर गया। पूरी खबर पढ़ें 5. मोतिहारी में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव मोतिहारी में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ढाका थाना क्षेत्र में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी को पकड़कर पीटा भी गया। इस हमले में एक सिपाही और होमगार्ड के एक जवान घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 6. लड़की से ऑर्केस्ट्रा में काम के बहाने रेप की कोशिश हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली सोनल चौहान (काल्पनिक नाम) ने बेगूसराय में संगीता और ऑर्केस्ट्रा चलाने वाले अमरजीत के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अमरजीत और संगीता को गिरफ्तार किया है। साथ ही किराए के मकान से 6 लड़कियों को रेस्क्यू भी किया है। पूरी खबर पढ़ें 7. जमुई में एंबुलेंस का तेल खत्म, रास्ते में बुजुर्ग की मौत जमुई में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार को सदर अस्पताल से पटना रेफर किए गए 80 वर्षीय धीरज रविदास की मौत एंबुलेंस में तेल खत्म होने के कारण हो गई। मरीज को पटना ले जाते समय एंबुलेंस बीच रास्ते में रुक गई, जिससे उन्हें 2 घंटे से अधिक समय तक सड़क पर तड़पना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें 8. पूर्व विधायक पप्पू खान पर कानून का शिकंजा नालंदा जिले के रसूखदार नेता और पूर्व विधायक नौसादुन नवी उर्फ पप्पू खान, उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के खिलाफ कानून का शिकंजा कस गया है। जालसाजी और जमीन हड़पने के गंभीर मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पूरी खबर पढ़ें 9. दरभंगा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।दोनों पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। जिसमें बच्चे समेत 5-6 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें 10. ‘संगठन मजबूत होगा तो राजद का समय आएगा’ पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को RJD कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 11. ‘तुम ही नहीं रहोगी, हम जी कर क्या करेंगे’ भागलपुर में जहर खाने से 2 बच्चों के पिता मौत हो गई। दूसरी पत्नी पर जहर खिलाने मारने का आरोप है। मृतक की पहचान भरत कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव की है। पहली पत्नी लूसी कुमारी ने कहा कि मेरे पति को कंचन(25) ने जहर खिलाकर मार दिया। 10 साल पहले भरत से मेरी शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 12. ज्वेलरी शॉप में लूट, फायरिंग में युवक की मौत गोपालगंज में शुक्रवार की शाम 4 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की। बताया जा रहा है कि 2 बाइक से 5 बदमाश लाला छापर बाजार स्थित दीपक वर्मा की ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। हथियार के बल पर लूटपाट की और भागते समय अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें 13. पटना में पुल से कूदी युवती, लोगों ने हवा में पकड़ा पटना के पिरबहोर इलाके के अशोक राजपथ स्थित डबल डेकर पुल से छलांग लगाने वाली युवती की पहचान शिवहर के तरियानी की रहने वाली ज्ञानति (24) के तौर पर हुई है। परिजन ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि गुरुवार सुबह वह घर से लापता हो गई थी। इस बारे में लोकल थाने पर शिकायत करने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14. दादी की मौत, पोतों ने 10 से अधिक डांसर बुलाया भोजपुर के शाहपुर प्रखंड में शुक्रवार को 95 साल की बुजुर्ग महिला के निधन के बाद धूमधाम से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शवयात्रा में 700 से अधिक गाड़ियां और 3500 लोगों की भीड़ चल रही थी। 80 से ज्यादा ड्रोन कैमरों से हर एक मूवमेंट की शूटिंग की जा रही थी। शव यात्रा में 10 से अधिक लौंडा डांसर डांस कर रहे थे। 30 से अधिक अलग-अलग बैंड को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. कल नवादा, गया सहित 5 जिलों में हिट वेव का अलर्ट कल यानी शनिवार को बिहार के नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में उमस भरी गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सुपौल, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *